विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महिलाओं को मत बताओ क्या पहनें...' रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर Kriti Sanon का पलटवार, कंगना ने भी किया था सवाल

Published: Tue, 25 Aug 2026 03:03 PM (IST)

रक्षा बंधन स्पेशल ऐड में पहनी गई ड्रेस को लेकर अभिनेत्री कृति सेनन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

कृति सेनन का आया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

कृति सेनन का आया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सामने आया कृति सेनन का पहला रिएक्शन

  2. रक्षा बंधन स्पेशल ऐड में ड्रेस बनी मुसीबत

  3. कंगना रनौत ने भी कृति सेनन को सुनाई खरी-खरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉकटेल 2 अभिनेत्री कृति सेनन का नाम इस वक्त एक रक्षा बंधन स्पेशल ऐड को लेकर विवादों में घिर गया है। इस ऐड में रिवीलिंग ड्रेस पहनने को लेकर कृति को काफी आलोचनाओं को सामना करना पड़ा रहा है। इतना ही नहीं बी टाउन की दूसरी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी क्लास लगाई है। 

इन सब को मद्देनजर रखते हुए अब कृति सेनन ने चुप्पी तोड़ी है और मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी सफाई में क्या कहा है- 

कृति सेनन का आया जवाब 

रक्षा बंधन स्पेशल ऐड को लेकर छिड़े नए विवाद की वजह से कृति सेनन काम नाम सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले को लेकर अब कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टेटमेंट पोस्ट शेयर किया है और अपने बचाव में सफाई देते हुए लिखा है किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को नहीं मापा जाना चाहिए। त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें आप दिल से मानते हैं।

यह भी पढ़ें- 'बिकिनी पहनकर भाई को राखी..', Kriti Sanon का 'रक्षाबंधन' एड देख चढ़ा Kangana Ranaut का पारा, बताया 'घिनौना'

kriti sanon rakhi ad (1)

रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं और एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे कुत्तों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

kritisanon

आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएँ उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।

परंपराएं सिर्फ कपड़ों के बारे में नहीं- कृति 

कृति सेनन ने आगे लिखा है- त्योहार और परंपराएं सिर्फ कपड़ों के बारे में नहीं हैं। ये प्यार, रिश्तों, भावनाओं और परिवार से जुड़ी होती हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि महिलाओं के कपड़ों को लेकर इतनी ज्यादा बातें क्यों होती हैं और उनकी पसंद को लेकर उन्हें बार-बार क्यों परखा जाता है।

कंगना ने कसा था तंज

कृति सेनन के इस विवादित टीवी ऐड को लेकर कंगना रनौत की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा- जब इतने सारे कपड़े पहनने के लिए हैं, तो जरूरी है कि बिकिनी पहनकर भाई को राखी बांधी जाए। यह विज्ञापन जानबूझकर घिनौना बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें- 'मैं शर्मिंदा हूं...' मनोज मुंतशिर ने Adipurush को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, राइटर ने इस बात के लिए मांगी माफी