'क्या हम मुस्लिम...', जब फरहान अख्तर का सवाल सुनकर हैरान रह गए जावेद अख्तर, दी थी ये बड़ी सीख
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक बार फरहान अख्तर ने उनसे धर्म ...और पढ़ें

फरहान के सवाल से हैरान थे जावेद। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) किसी भी मुद्दे को लेकर खुलकर अपनी राय रखते हैं, चाहे बात धर्म की ही क्यों न हो। हाल ही में गीतकार ने खुलासा किया है कि एक बार जब उनके बेटे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने उनसे धर्म को लेकर सवाल किया तो वह दंग रह गए।
जावेद अख्तर ने अपने बेटे और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बचपन का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे 8 साल के बेटे फरहान स्कूल से आए और आते ही उन्होंने अपने पिता से धर्म को लेकर हैरान करने वाला सवाल पूछ लिया था।
फरहान ने पिता से पूछा था ये सवाल
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जावेद अख्तर ने इस बारे में बताया, "वे किसी धर्म को नहीं मानते थे क्योंकि तब तक शायद किसी और पिता ने उन्हें कोई धर्म दे दिया होता। 11 या 12 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते इंसान को कोई न कोई धर्म मिल ही जाता है। मैंने उन्हें कोई धर्म नहीं दिया। मुझे याद है, फरहान शायद सात या आठ साल का था और एक दिन वह स्कूल से लौटा, उसका बैग कंधे पर था। वह दौड़कर मेरे पास आया क्योंकि वह बात बहुत जरूरी थी और उसने मुझसे पूछा, 'क्या हम मुसलमान हैं?'"

Javed Akhat with son Farhan Akhtar- Instagram
जावेद ने बेटे को दी थी ये सीख
जावेद अख्तर, बेटे की बात सुनकर हैरान थे, लेकिन उन्होंने फिल्ममेकर को जिंदगी की सबसे बड़ी सीख दी। उन्होंने बताया, "तो मैंने उससे कहा, 'सुनो, होता यह है कि जब तुम पैदा होते हो, तो किसी शहर में पैदा होते हो जैसे पुणे, मुंबई, लंदन, न्यूयॉर्क या कहीं भी। तुम एक ही तरह से पैदा होते हो। अगर तुम पैदा हुए हो, तो किसी समुदाय में ही पैदा होगे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि तुम किस शहर या किस समुदाय में पैदा हुए। जरूरी यह है कि तुम क्या हो।' मतलब वे पूरी तरह से धर्म-निरपेक्ष हैं।"
