Lalkaara में 25 साल के शख्स का किरदार निभाएंगे Aamir Khan, रोल के लिए कर रहे कमर कसकर तैयारी
आमिर खान आशुतोष गोवारिकर की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा में 25 साल के शख्स का किरदार निभाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
-1787404634060_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लगान' (Lagaan) की सफलता के कई सालों बाद, आमिर खान (Aamir Khan) एक और स्पोर्ट्स ड्रामा की तैयारी में हैं। इस मूवी को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करेंगे।
क्या है आमिर के अगले प्रोजेक्ट का नाम?
'ललकारा' (Lalkaara) नाम के इस आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में माना जा रहा है कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच 1952 में हुई टेस्ट सीरीज पर आधारित होगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर इस रोल के लिए अपने लुक पर काम कर रहे हैं। स्क्रीन पर 25 साल के शख्स का किरदार निभाने के लिए एक्टर वजन घटाने के एक स्क्रिक्ट प्लान को फॉलो कर रहे हैं।
-1787405013516.webp)
वजन घटाने में जुटे आमिर खान
फिल्मफेयर ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया है कि आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म के लिए वजन घटाने के एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। आमिर किसी रोल के लिए अपनी शारीरिक बनावट बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ते, और इस बार भी वे अपने किरदार में एकदम असली लगने के लिए डटकर मेहनत कर रहे हैं।
फरहान अख्तर को किया गया था अप्रोच?
पहले ऐसी खबरें थीं कि फरहान अख्तर इस फिल्म में काम करने वाले हैं, लेकिन कहा गया कि शेड्यूल की दिक्कतों के कारण उनकी जगह सिद्धांत गुप्ता को ले लिया गया। बाद में फरहान ने इन खबरों को गलत बताया।
-1787405041348.webp)
'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं किसी प्रोजेक्ट से आधिकारिक तौर पर जुड़ा ही नहीं था, तो उससे बाहर कैसे हो सकता हूं? अपने करियर के दौरान हर एक्टर को कई ऑफर और प्रोजेक्ट मिलते हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स को आप साइन करते हैं और कुछ को नहीं। बात बस इतनी ही है।'
फरहान अख्तर 'ललकारा' को डायरेक्ट न कर रहे हों, लेकिन वे एक प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। वे और रितेश सिधवानी, एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 36 साल पहले फिल्म से हटाया गया था आमिर खान-पूजा बेदी का इंटीमेट सीन, शूटिंग के वक्त डर गई थीं एक्ट्रेस
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की असफलता से परेशान हुए राजकुमार संतोषी, फिल्म की कमाई पर हावी हुई Sunny Deol की छवि?
