Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां के निधन के बाद Govinda ने की थी सुसाइड की कोशिश? नर्मदा नदी में उतरने लगे थे एक्टर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:53 PM (GMT+05:30)

    एक्टर गोविंदा (Govinda) ने अपनी मां निर्मला देवी के निधन के बाद नर्मदा नदी में उतरने की बात याद की। ...और पढ़ें

    मां के निधन के बाद गहरे सदमे में गए थे गोविंदा

    मां के निधन के बाद गहरे सदमे में गए थे गोविंदा  

    HighLights

    1. मां के निधन के बाद गहरे सदमे में गए थे गोविंदा  

    2. एक्टर ने बताई नर्मदा नदी में चलने की बात

    3. क्या एक्टर को आया था सुसाइड का ख्याल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर गोविंदा ने अपनी मां निर्मला देवी की मौत से हुए गहरे सदमे के बारे में बात की है। उन्होंने उस बेहद दर्दनाक पल को याद किया जब मां की मौत के बाद वे नर्मदा नदी में चले गए थे। एक्टर ने बताया कि वे इतने गहरे दुख में थे कि उन्हें लगा कि वे किसी तरह अपनी मां से दोबारा मिल सकते हैं।

    गोविंदा के मन में आया था सुसाइड का ख्याल

    एक्टर ने माना कि उस समय उनके मन में आत्महत्या करने का ख्याल आया था; उन्होंने बताया कि अपनी मां से गहरे लगाव की वजह से वे बहुत ज्यादा भावनात्मक दर्द से गुजर रहे थे। ANI से बात करते हुए उन्होंने याद किया, 'मैं बहुत दर्द में था। उस समय मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है; बस सब खत्म'।

    यह भी पढ़ें- 'प्यार मोहब्बत खत्म...', Govinda के साथ Karisma Kapoor ने क्यों फिल्में करना कर दिया था बंद? को-स्टार का खुलासा

    जब नर्मदा नदी में क्यों गए थे गोविंदा?

    नर्मदा नदी पर हुई घटना को याद करते हुए 62 साल के एक्टर ने कहा, 'मैं नर्मदा नदी पर था। मैंने सोचा कि मैं नदी में थोड़ा और आगे जाऊंगा और अपनी मां से फिर मिल पाऊंगा। इसलिए, मैं चला गया'।

     

    जब उनसे पूछा गया कि क्या उस समय उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल आ रहा था, तो गोविंदा ने कहा, 'कुछ हद तक। मैं अपनी मां से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ था। मैं उनसे बहुत प्यार करता था'।

    खबरें और भी

    पुजारी ने दी थी एक्टर को आवाज

    गोविंदा को यह भी याद है कि कैसे एक पुजारी, जिन्हें वे राम कुंडल के नाम से याद करते हैं, ने उन्हें नदी में देखा और आवाज दी। पुजारी उनके पास आए और उन्हें बाहर निकलने में मदद की। इस घटना के बाद गोविंदा को एहसास हुआ कि उन्हें अपने काम से थोड़ा पीछे हटने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा, 'मुझे एहसास हुआ कि उस समय किसी ने मुझसे कहा था कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं और मैंने एक सबक सीखा। मुझे समझ आया कि मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है'।

    निर्मला देवी एक मशहूर हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और एक्ट्रेस थीं। 15 जून 1996 को 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे जैसे कलाकार ही सही...' 4000 करोड़ी Ramayana में 'मारीच' बने सौरभ सचदेवा ने खोला एक्टिंग का सबसे बड़ा राज!