विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar के 'मेजर इकबाल' ने 'हमजा' को दी जन्मदिन की बधाई, 'शेर-ए-रणवीर' के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Published: Mon, 06 Jul 2026 03:01 PM (GMT+05:30)

अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर एक्टर अर्जुन रामपाल ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. रणवीर सिंह का जन्मदिन आज

  2. अर्जुन रामपाल ने शेयर किया पोस्ट

  3. धुरंधर में साथ नजर आए थे दोनों

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी की बदौलत हर किसी के फेवरेट मन गए हैं। 6 जुलाई यानी आज रणवीर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम सेलेब्स और फैंस उनको सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। 

धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) इस मामले में पीछे नहीं रहे हैं और उन्होंने भी रणवीर को बर्थडे विश किया है। इस दौरान उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। 

रणवीर के लिए अर्जुन का विश

धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का नेगेटिव रोल प्ले किया, जबकि रणवीर सिंह इंडियन स्पाई थ्रिलर हमजा के किरदार में नजर आए थे। मूवी में दोनों में कट्टर दुश्मनी दिखाई गई थी। लेकिन असल जिंदगी में ये दोनों कितने अच्छे दोस्त हैं, उसका अंदाजा आप रणवीर के जन्मदिन पर अर्जुन की तरफ किए गए स्पेशल पोस्ट को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- आदित्य चोपड़ा की एक चुनौती ने Ranveer Singh को बनाया सिनेमा का 'धुरंधर', बुरे दौर को मात देकर कैसे बने Box Office 'किंग'?

ranveer singh birthday (1)

अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई शेर-ए, आने वाले समय में और भी शानदार यादें, बेहतरीन परफॉर्मेंस, सफलता, प्यार, आइस बाथ, हंसी-मजाक और जश्न देखने को मिलें। तुम्हारा आने वाला साल शानदार हो रणवीर सिंह, ढेर सारा प्यार। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

इस तरह से अर्जुन ने अपने जिगरी यार रणवीर सिंह पर प्यार लुटाया है और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। इस इंस्टा पोस्ट में अर्जुन ने धुरंधर में रणवीर संग शूटिंग की अनदेखी तस्वीरों को भी साझा किया है। मालूम हो कि धुरंधर अर्जुन और रणवीर के करियर की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी है। 

रणवीर सिंह की अगली फिल्म

धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद फैंस रणवीर सिंह अगली फिल्म बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसका नाम प्रलय है, जिसका शूटिंग शेड्यूल विदेशों में जारी है। बताया जा रहा है कि ये एक जॉम्बी प्रकोप पर आधारित पोस्ट-एपोकैलिक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट और अन्य अपडेट्स की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- 300 करोड़ बजट और धांसू VFX, सात समंदर पार 'प्रलय' की शूटिंग करेंगे Ranveer Singh; 'जॉम्बी यूनिवर्स' बनाएंगे 'धुरंधर'?