Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने थिएटर्स में पूरे किए 100 दिन, ओटीटी पर आने के बाद भी Box Office पर नई फिल्मों को दे रही टक्कर

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 09:22 AM (IST)

    रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने थिएटर्स में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होने के बाद किया है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के थिएटर्स में 100 दिन पूरे

    धुरंधर 2 के थिएटर्स में 100 दिन पूरे

    HighLights

    1. धुरंधर 2 के थिएटर्स में 100 दिन पूरे

    2. नई फिल्मों को टक्कर दे रही स्पाई थ्रिलर

    3. ओटीटी पर आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जब से रिलीज हुई है तब से कोई ना कोई रिकॉर्ड या तो तोड़ रही है या बना रही है। अब हाल ही में फिल्म ने एक और अचीवमेंट हासिल किया है- स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिया है। आइए जानते हैं 100 दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

    'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2: The Revenge) ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1,813.38 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जिससे यह हाल के समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है।

     

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के लिए अक्षय ने बनाया मास्टर प्लान, क्या Dhurandhar 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर काटेगी बवाल?

    dhurandhar 2 (8)

    इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, फिल्म को सपोर्ट करने वाले जियो स्टूडियोज ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, 'थिएटर में 'हौसला ईंधन बदला' की गूंज सुनाई दिए 100 दिन हो गए हैं'। इस अचीमेंट के साथ ही फिल्म भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

    ओटीटी पर आने के बावजूद थिएटर्स में फिल्म

    'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क अनुसार, इस सीक्वल ने सिनेमाघरों में चलने के दौरान दुनिया भर में 1,813.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब ये ओटीटी पर भी उपलब्ध है लेकिन इसके बावजूद फिल्म थिएटर्स में डटी हुई है।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

    ओटीटी पर फिल्म पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई और बाद में नेटफ्लिक्स पर। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आते ही फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंडिंग रही। पहली फिल्म का बिना सेंसर वाला वर्शन 'धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा (भाग 1)' भारत में 22 मई को रिलीज होने से पहले, 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज हुआ।

    सीक्वल का अनकट वर्शन, 'रॉ एंड अनदेखा – द रिवेंज', 4 जून को जियोहॉटस्टार पर आया और बाद में 19 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुआ।

    'धुरंधर 2' के बारे में

    स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है वहीं संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को टक्कर देती है 16 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज, Netflix पर मौजूद सच्ची बदले की कहानी देख खौल जाएगा खून