Ranveer Singh का पीछा नहीं छोड़ रहा कांतारा मिमिक्री विवाद, अब कोर्ट में दाखिल करना होगा हलफनामा
धुरंधर 2 स्टार रणवीर सिंह का नाम एक बार फिर से कांतारा मिमक्री विवाद को लेकर चर्चा में आ गया है। ...और पढ़ें
-1774350433120_m.webp)
कांतारा मिमिक्री विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कोर्ट में हुई कांतारा मिमिक्री विवाद पर सुनवाई
रणवीर सिंह को दाखिल करना होगा हलफनामा
अदालत ने धुरंधर 2 एक्टर को दिया निर्देश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ सुपरस्टार रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर द रिवेंज की ऐतिहासिक सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी तरफ कांतारा मिमिक्री विवाद एक्टर का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है।
मंगलवार को इस मामले को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने एक्टर को बिना शर्त मांगी मागने को लेकर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट द्वारा इसको लेकर एक समय सीमा भी निर्धारित की है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
रणवीर सिंह को दाखिल करना होगा हलफनामा
कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर 24 मार्च में कर्नाटक हाई कोर्ट में एक और सुनवाई हुई। जिसमें अभिनेता का पक्ष रखते हुए उनके वकील ने कहा है कि वह खुद एक्टर को मैसूर के चामुंडी मंदिर ले जाएंगे और वह वहां खुद जाकर माफी मांगेंगे। लेकिन सुनवाई के दौरान विरोधी पक्ष के वकील इससे सहमत नजर नहीं आए।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक हाई कोर्ट ने Ranveer Singh को लगाई फटकार, कांतारा 'दैव' का उड़ाया था मजाक

उन्होंने अपनी दलीलें पेश करते हुए कोर्ट में कहा कि रणवीर सिंह ने इस मामले को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिर्फ माफी मांगी है, जबकि उनको दिल से सबके सामने अपनी मुंह जुबानी ऐसा करना चाहिए था। दोनों पक्षों की सभी दलीलें सुनने के बाद कर्नाटक हाई कोर्ट ने रणवीर सिंह के कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अगली सुनवाई की तारीफ 10 अप्रैल निर्धारित की है और उससे पहले एक्टर को बिना किसी शर्त रखते हुए शपथपत्र जमा करने का निर्देश दिया है।
-1774351727427.jpg)
इससे पहले बीते फरवरी महीने हुई मामले की सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह ने इस मिमिक्री को लेकर अपने खिलाफ दर्ज FIR के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था और राहत की मांग की थी। उस वक्त, कर्नाटक हाई कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे बॉलीवुड स्टार के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई न करें।
खबरें और भी
रणवीर ने उतारी थी नकल
दरअसल बीते साल गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने सबके सामने स्टेज पर कांतारा चैप्टर 1 के दैव वाले सीन की नकल उतारी थी। जिसको लेकर उन्हें ऋषभ शेट्टी ने पहले मना किया था। लेकिन रणवीर नहीं माने, इतना ही नहीं एक्टर ने दैव को घोस्ट भी बोला था।