Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक हाई कोर्ट ने Ranveer Singh को लगाई फटकार, कांतारा 'दैव' का उड़ाया था मजाक

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार रणवीर सिंह को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। कांतारा कंट्रोवर्सी को लेकर धुरंधर 2 अभिनेता को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है और अह ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह कांतारा विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह कांतारा विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कांतारा विवाद में रणवीर सिंह को कोर्ट की फटकार

    2. कर्नाटक हाई कोर्ट में मामले में पर हुई सुनवाई

    3. रणवीर के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कांतारा चैप्टर 1 मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम बीते समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। मंगलवार को इस मामले को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने रणवीर को फटकार लगाते हुए प्रतिभा की आड़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अधिकार न होने की बात की कही है। 

    हालांकि, कर्नाटक होई कोर्ट ने रणवीर सिंह का राहत देते हुए उनके खिलाफ किसी भी कठोर कार्रवाई करने से भी मना किया है। आइए जानते हैं कि कंतारा कंट्रोवर्सी को लेकर अदालत ने क्या निर्देश दिया है। 

    रणवीर के कोर्ट की फटकार

    एक दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने कांतारा विवाद को लेकर अपने खिलाफ हुई एफआईआर और मामले में राहत देने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब इस मामले को लेकर 24 फरवरी को अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और कहा-

    यह भी पढ़ें- कांतारा के दैव का मजाक बनाकर फंसे थे Ranveer Singh, अब कोर्ट से लगाई मदद की गुहार

    ranveer singh kantara controversy (3)

    आप रणवीर सिंह हो या फिर कोई और, एक एक्टर के तौर पर आपकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि लोग आप से प्रभावित होते हैं। बेलगाम भाषा का इस तरह से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही प्रतिभा की आड़ में धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने को आपके पास अधिकार है। रणवीर सिंह ने एक दैव के किरदार की नकल की वह उचित नहीं था। प्रतिभा या लोकप्रियता किसी भी कानून से ऊपर नहीं हो सकती। इंटरनेट कभी नहीं भूलता, जो भी आपने किया, उसका रिकॉर्ड हमेशा रहेगा। 

    ranveersingh (1)

    हालांकि, कर्नाटक हाई कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि रणवीर सिंह के खिलाफ किसी भी तरह कोई कड़ी कार्रवाई न की जाए। साथ ही उन्हें मामले की जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। 

    2 मार्च को अगली सुनवाई 

    रणवीर सिंह से जुड़े कांतारा चैप्टर 1 दैव मजाक का मजाक उड़ाने के विवाद को लेकर अगली सुनवाई 2 मार्च को कर्नाटक हाई कोर्ट में की जाएगी। बता दें कि बीते साल 56वें गोवा फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने कांतारा चैप्टर 1 के अभिनेता ऋषभ शेट्टी के सामने स्टेज पर दैव वाले सीन की नकल उतारी थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' की तलाश हो गई पूरी, ये एक्टर पर्दे पर फिर से बनेगा खलनायक?