Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांतारा के दैव का मजाक बनाकर फंसे थे Ranveer Singh, अब कोर्ट से लगाई मदद की गुहार

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 07:05 PM (IST)

    Ranveer Singh Kantara Controversy: कांतारा फिल्म के दैव वाले सीन की मिमिक्री करने के चक्कर में अभिनेता रणवीर सिंह कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। अब धु ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह कांतारा कंट्रोवर्सी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह कांतारा कंट्रोवर्सी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बढ़ता जा रहा है कांतारा का विवाद

    2. रणवीर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    3. धुरंधर 2 एक्टर ने अदालत से की ये मांग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Singh Kantara Mimicry Controversy: धुरंधर सुपरस्टार रणवीर सिंह के लिए कांतारा फिल्म के दैव सीन का मजाक उड़ाना काफी भारी पड़ गया है। इस विवाद के चलते अभिनेता के खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। अब इस मामले को लेकर अब रणवीर ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखखटाया है और मदद की गुहार लगाई है। 

    रणवीर सिंह ने कांतारा कंट्रोवर्सी को लेकर खुद के खिलाफ दर्ज हुई पुलिस शिकायत को रद्द करने की मांग है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले की सुनवाई अदालत में हो सकती है। 

    कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे रणवीर सिंह

    कांतारा दैव्य सीन विवाद रणवीर सिंह के लिए जी का जंजाल बन गया है। इस मामले को लेकर जनवरी 2026 में बॉलीवुड सुपरस्टार के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने के आरोप में FIR दर्ज की गई।

    ranveer singh kantara controversy (1)

    यह भी पढ़ें- 'बहुत अमीर देश नहीं है,' Dhurandhar 2 vs Toxic क्लैश पर फिल्ममेकर का कमेंट, कमाई पर पड़ेगा असर

    एनडीटीवी की खबर के अनुसार अब इस पुलिस एफआईआर को रद्द कराने के लिए रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका में डाली है। हालांकि, इस मामले की सुनवाई को लेकर अदालत में अभी सुनवाई की तारीख सामने नहीं आई है। मालूम हो कि बीते साल यह घटना 28 नवंबर 2025 को गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान हुई थी।

    ranveersingh

    शिकायत करने वाले ने दावा किया कि रणवीर सिंह ने आपत्तिजनक बाते कहीं और एक स्टेज पर एक्ट किया, जो उनके दैव परंपरा के पवित्र तत्वों का मजाक उड़ाया और उन्हें नीचा दिखाया। बता दें कि रणवीर के खिलाफ ये पुलिस शिकायत यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 302 के तहत दर्ज की गई है। 

    खबरें और भी

    रणवीर ने मांगी थी माफी

    इस मामले को लेकर रणवीर सिंह को अपनी गलती का तुरंत एहसास हो गया था। रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी और एक लंबा चौड़ा माफीनामा भी साझा किया था। लेकिन कानूनी पचड़े में आने के बाद ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मालूम हो कि आने वाले समय में रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर 2 में नजर आएंगे, जिसे 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- दैव का मजाक उड़ाने वाले मामले में फिर घिरे Ranveer Singh, बेंगलुरु में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज