Asha Bhosle के निधन के 4 महीने बाद रिलीज होगा उनकी आखिरी फिल्म का गाना, बेहद खास है तारीख
दिवंगत गायिका आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गीत उनकी पुण्यतिथि के चार महीने बाद रिलीज होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कई गानें रिकॉर्ड किए हैं। 12 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया था। अब सिंगर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है।
किस दिन किया जाएगा लॉन्च
अब सिंगर के निधन के चार महीने बाद उनका आखिरी फिल्मी गीत अपकमिंग ड्रामा-कॉमेडी फिल्म 'ओम का हरि' (Om Ka Hari) में दिखाया जाएगा। इस गाने का शीर्षक है 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपा है कहां' रिलीज किया जाएगा। इसे 8 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जो गायिका की जन्मतिथि भी है।
-1787747206723.webp)
कॉमेडी फिल्म है 'ओम का हरि'
फिल्म में अंशुमन झा मुख्य भूमिका में हैं, जो आशा की आवाज को अपनी फिल्म में शामिल किए जाने को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने कहा,'ओम का हरि मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि इसका मूल भाव पिता से ‘आई लव यू’ कहने के महत्व को दर्शाता है, जो मुझे कभी कहने का मौका नहीं मिला। आशा जी की आवाज में इस गीत का होना, जो फिल्म के भावों को व्यक्त करता है, एक कलाकार के रूप में मेरे जीवन के सबसे गहरे और यादगार पलों में से एक है।'
'उनके साथ स्टूडियो में रहना बेहद आनंददायक और सुखद था। काश वह स्वयं हमारे साथ इस पल का जश्न मनाने के लिए यहां होतीं। लेकिन मैं जानता हूं कि वह हमेशा हमारे साथ हैं। आत्मा के रूप में, अपने संगीत में, और हर उस जीवन में जिसे उनकी आवाज छूती रहती है।'
-1787747225732.webp)
आशा जी की आखिरी फीचर फिल्म के गाने को अपनी फिल्म में शामिल करने के बारे में बात करते हुए हरीश कहते हैं,'उनके जन्मदिन पर इस गाने को लॉन्च करना आशा जी की बेमिसाल आवाज, उनकी अपार विरासत और उन पीढ़ियों के श्रोताओं का सम्मान करने के उद्देश्य से है, जिनके जीवन को उनके संगीत ने छुआ है।'
साल 2023 में हुआ था रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि यह गाना 2023 के अंत में रिकॉर्ड किया गया था, जब गायिका 90 वर्ष से अधिक उम्र की थीं। फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है और यह पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित एक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है।
