विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले मीनाक्षी, फिर करिश्मा... Asha Bhosle का वो 'चटपटा' गाना, दोनों ही गीतों को दी आवाज; 40 सालों से बना है कल्ट

Published: Tue, 18 Aug 2026 06:34 PM (IST)

आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपने करियर में दो ऐसे गाने गाए, जो अलग-अलग फिल्मों से थे, लेकिन एक ही ...और पढ़ें

14 साल के अंतराल में आशा ताई ने गाए एक जैसे दो गाने

14 साल के अंतराल में आशा ताई ने गाए एक जैसे दो गाने

HighLights

  1. आशा भोसले ने दोनों गानों को दी अपनी आवाज

  2. अनु मलिक ने कंपोज किए दोनों सुपरहिट गाने

  3. करिश्मा और मीनाक्षी पर फिल्माए गए गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों में अक्सर गानों के रीमेक वर्जन या फिर उन गानों के कॉपी वर्जन बनते रहते हैं। अबतक ऐसे कई गाने बने हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है और उन पर अपना प्यार बरसाया है। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे है, जिसके ओरिजिनल और रीमेक दोनों वर्जन को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी और गाना सुपरहिट रहा था।

कौन सा है वो गाना?

दरअसल आशा भोसले द्वारा गाया गया ये गीत है साल 2000 में आई फिल्म फिजा का और गाने का नाम है 'आंख मिलाऊंगी' (Aankh Milaoongi)। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) पर फिल्माया गया ये गीत आज कितना पॉपुलर है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। फिल्म फिजा (Fiza Movie) के इस गाने ने चार्टबस्टर में नंबर वन जगह बनाई है। इस गाने को लेकर दर्शकों में आज भी दीवानगी है और गाना पार्टियों की शान है।

मीना

इस गाने का संगीत अनु मलिक (Anu Malik) ने तैयार किया था और इस गाने के बोल समीर (Sameer) ने लिखे थे। गाना जब भी बजता है तो लोग इस पर थिरकने लगते हैं और ऊपर से गाने में आशा भोसले (Asha Bhosle Songs) की आवाज मानों सबको मंत्रमुग्ध कर जाती है। हालांकि ये गाना ओरिजिनल नहीं है, बल्कि ये गाना असल में अपने ही एक पुराने गाने का न्यू वर्जन है।

 

मीनाक्षी के गाने का बना नया रीमेक

अब आप सोच रहे हैं कि करिश्मा पर फिल्माया गया ये गीत असल में किस पुराने गाने से इंस्पायर्ड है, तो ये गीत असल में साल 1986 में आई फिल्म अल्लाह रक्खा (Allah Rakha Song) के गाने 'बत्तमीजी पे हम आ गए तो' (Badtameeze Pe Hum Aa Gaye To) से इंस्पायर्ड है। गाने में मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Shesdhadri) और जैकी श्रॉफ नजर आए। इस गीत को भी आशा भोसले ने ही अपनी आवाज दी थी और इसका संगीत भी अनु मलिक ने ही तैयार किया था। हालांकि इसके बोल राजिंदर कृष्णन ने लिखे थे।

Kairew

इस गाने के ठीक 14 साल बाद फिल्म फिजा में करिश्मा पर यही गाना नए अंदाज में फिल्माया गया। कई लोगों को लगता है कि ये महज इत्तेफाक है, लेकिन ये कोई इत्तेफाक नहीं है। दरअसल दोनों ही गानों को अनु मलिक ने कंपोज किया है। ऐसे में अनु मलिक ने ही अपनी फिल्म 'अल्लाह रक्खा' (Allah Rakha) के इस गाने को दोबारा से रीक्रिएट किया। साथ ही दोनों ही गानों को आशा ताई ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया।

यही वजह है कि दोनों गानों में काफी हद समानता दिखती है। हालांकि दोनों का फील अलग है। दोनों गानों का स्टाइल और कॉम्पोजिशन एक-दूसरे से हटकर है, पर हां संगीत प्रेमियों के लिए ये शायद एक कमाल की बात है, जिससे कई लोग अबतक अंजान ही हैं।

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi के दर्दभरे रॉक सॉन्ग ने चमका दी थी पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत, आशिकों की प्लेलिस्ट का आज भी है हिस्सा

यह भी पढ़ें- बादशाह-हनी सिंह के गाने नहीं, ये है पंजाब का असली म्यूजिक! हर मौके के लिए हैं यहां जुगनी और टप्पे जैसे लोकगीत