विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गदर मचा दिया...', Ravi Kishan के साथ अनुपम खेर-बोमन ईरानी ने किया वायरल डांस, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:11 PM (IST)

अनुपम खेर और बोमन ईरानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रवि किशन (Ravi Kishan) के साथ उनके वायरल डांस पर थिरक रहे हैं।

रवि किशन के वायरल डांस पर थिरके अनुपम-बोमन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रवि किशन के वायरल डांस पर थिरके अनुपम-बोमन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनुपम खेर-बोमन ईरानी ने रवि किशन संग किया वायरल डांस

  2. 'चक दे फट्टे' गाने पर तीनों का डांस वीडियो हुआ वायरल

  3. रवि किशन 'खोसला का घोसला 2' की कास्ट में शामिल हुए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बोमन ईरानी और अनुपम खेर इन दिनों वायरल डांस का हिस्सा बनने का मौका नहीं गंवा रहे हैं। GenZ प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुए एक रील्स पर डांस करने के बाद अब अनुपम और बोमन, रवि किशन के ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। 

रवि किशन (Ravi Kishan) कुछ समय से मीम किंक बन गए हैं। स्टेटमेंट से लेकर डांस तक... रवि किशन के क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और लोग उन पर रील्स बना रहे हैं। अब इस ट्रेंड को 'खोसला का घोसला 2' (Khosla Ka Ghosla 2) की स्टार कास्ट ने भी फॉलो किया है।

रवि किशन संग अनुपम-बोमन ने बनाया वीडियो

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह, बोमन ईरानी और प्रवीन डबास, रवि किशन के साथ उनका वायरल डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में 'चक दे फट्टे' पर चारों का डांस छा गया है और अब इंटरनेट पर ये क्लिप वायरल हो रहा है। 

खोसला का घोसला 2 में हुई रवि किशन की एंट्री

वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने रिवील किया है कि उनकी आगामी फिल्म खोसला का घोसला 2 में रवि किशन भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक बायां पैर है, एक दायां पैर है। ये है चल फुट। कोऑर्डिनेशन के किंग्स वापस आ गए हैं। हम खोसला का घोसला 2 की कास्ट में अपने भाई रवि किशन का स्वागत करते हैं।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

फैंस को पसंद आ रहा है अनुपम खेर का वीडियो

अनुपम खेर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सेलिब्रिटीज भी उनका वायरल डांस देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "धमाल मचा दिया।" वहीं, फैंस उनके डांस को पसंद कर रहे हैं। एक ने कहा कि चारों ने गदर मचा दिया है। कुछ इसे क्यूट बता रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रशांत बघिया के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला 2 सिनेमाघरों में 28 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें- 'मैं रसीला और खतरनाक...', Ravi Kishan 'मिर्जापुर: द मूवी' में खलनायक बनने पर बोले, GenZ को किया प्रणाम

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan का सुपरहिट भोजपुरी गाना, उदित नारायण ने दी थी आवाज; अब Reels में उड़ा रहा है गर्दा