Ravi Kishan के 'मीम सेंसेशन' पर बनने पर आया एक्टर की बेटी का रिएक्शन, बोलीं- मैं पापा की रील्स को...
रवि किशन (Ravi kishan) की बेटी रीवा किशन ने अपने पिता के वायरल मीम्स पर रिएक्शन दिया है।
-1787492276742_m.webp)
रवि किशन के मीम सेंसेशन बनने आया बेटी का रिएक्शन
HighLights
रवि किशन के मीम सेंसेशन बनने आया बेटी का रिएक्शन
दोनों ने अलायंस में साथ में की थी एंट्री
नेपोटिज्म पर क्या बोलीं रवि किशन की बेटी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवि किशन आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर-नेता सोशल मीडिया पर मीम सेंसेशन बन गए हैं। हाल ही में, उनकी बेटी रीवा किशन ने रवि किशन के वायरल मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया और इस पर परिवार के रिएक्शन के बारे में बात की। रीवा ने अपने पिता के साथ रियलिटी शो 'अलायंस' में भी हिस्सा लिया था।
'हम वो मीम्स शेयर करते रहते हैं'- रीवा
एक पॉडकास्ट में, रीवा ने अपने पिता रवि किशन (Ravi kishan) के मीम सेंसेशन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'बेशक, मैं यह सब देख रही हूं। मुझे यह बहुत पसंद है। मुझे गर्व है। हम इसका आनंद लेते हैं, इसे सेलिब्रेट करते हैं और हम हंसते हैं। जब भी मैं कुछ नहीं कर रही होती हूं, तो मैं हर तरह की क्रिएटिविटी को एक्सप्लोर करती हूं और ढूंढती हूं।
-1787492404721.webp)
यह सब उनकी कड़ी मेहनत और उनके सफर का नतीजा है। उन्होंने सच में बहुत मेहनत की है। हम इन मीम्स को देखकर बस हंसते हैं। हम एक-दूसरे के साथ मीम रील्स शेयर करते रहते हैं और हंसते रहते हैं। हर सुबह, हम मीम्स के बारे में बात करते हैं। बातचीत वहीं खत्म हो जाती है'।
50 shades of Ravi Kishan pic.twitter.com/AnKekedZO0
— Naam Mein Kya Hai (@MithilaWaaaaala) August 4, 2026
नेपोटिज्म के टैग पर रीवा
इसी बातचीत के दौरान, रीवा किशन (Rivva Kishan) ने नेपोटिज्म की बहस पर बात की और बताया कि कैसे बहुत से लोग मानते हैं कि फिल्मी परिवार से होने पर किसी एक्टर के लिए चीजें आसान हो जाती हैं। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'सब कुशल मंगल' (2020) की असफलता के बारे में भी बात की, जिसमें अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) भी थे।
-1787492421103.webp)
उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता की बेटी हूं। लोग जानते हैं कि वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं, लेकिन आपको खुद को साबित करना होता है। खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मेरी फिल्म 'सब कुशल मंगल' उतनी अच्छी नहीं चली जितनी हमने उम्मीद की थी, लेकिन मुझे पता था कि एक कलाकार के तौर पर मुझे अभी बहुत कुछ सीखना और सुधारना है।
रवि किशन ने बेटी को दी ये सलाह
रीवा ने यह भी बताया कि तमाम आलोचनाओं के बीच, उनके पिता ने उन्हें सलाह दी है कि वे जैसी हैं वैसी ही रहें और कड़ी मेहनत, हुनर और अनुभव के दम पर अपना रास्ता खुद बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार किड्स पर एक खास तरह का दबाव होता है जिसे लोग हमेशा नहीं देख पाते।
रवि किशन ने 'अलायंस' (Alliance) रियलिटी शो में रीवा के साथ एंट्री करने के सिर्फ पांच दिन बाद ही अपनी मर्जी से शो छोड़ दिया। उन्होंने सांसद के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों की वजह बताकर यह शो छोड़ा था।
यह भी पढ़ें- मोहब्बत की परिभाषा है Emraan Hashmi का ये आइकॉनिक गाना, KK की रूहानी आवाज 18 साल बाद भी देती है सुकून
