9 साल पहले खुद Kangana Ranaut ने स्ट्रेपलेस ड्रेस पहनकर किया था शूट, अपने ही रक्षाबंधन ऐड में फंसीं एक्ट्रेस
कृति सेनन के रक्षा बंधन विज्ञापन पर आलोचना के बाद, कंगना रनौत के पुराने स्ट्रैपलेस ड्रेस वाले विज्ञापन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
-1787836530026_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर कृति सेनन (Kriti Sanon) का एक विज्ञापन रिलीज हुआ जिसके बाद से एक्ट्रेस की काफी आलोचना हुआ। कृति सेनन के कपड़ों पर सवाल उठाए गए और जमकर ट्रोल किया गया।
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी विज्ञापन में कृति सैनन के पहनावे पर तंज कसा। अब, कुछ यूजर्स ने कंगना का एक पुराना रक्षा बंधन का विज्ञापन खोज निकाला है जिसमें वह स्ट्रैपलेस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
साल 2017 में किया था विज्ञापन
कंगना ने यह विज्ञापन 2017 में एक्स पर पोस्ट किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया,'कृति सैनन के इस काम को देखकर मुझे कल्चरल शॉक लगा। क्यों?'
यूजर्स ने कंगना के पोस्ट पर किया कमेंट
एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा,'दूसरो को बोलना आता है बस। एमपी हो देश के लिए काम करो लेकिन नहीं। उसने क्या पहचाना ये कौन वगैरह वगैरह। गलती पब्लिक की है जो इन लोगो को वोट कर देते हैं।'
This #RakshaBandhan buy 1 #diamondjewellery from @nakshatrabrand #MandalaCollection and get 1 FREE pic.twitter.com/VSXeCy2gZs
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 4, 2017
एक और ने लिखा,'ये क्या है प्रिय? बिलकुल अनुचित और हमारी संस्कृति के खिलाफ है।' बता दें कि सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद ब्रांड ने कृति को लेकर बनाए गए विज्ञापन को हटा दिया है।


कृति ने अपने अंदाज में दिया था जवाब
विज्ञापन विवाद के बीच, कृति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,'त्योहारों का सार आपके पहनावे में नहीं है, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं के प्रति आपके लगाव में है। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है।'

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने लिखा,'हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? जातीय फैशन समय के साथ विकसित हुआ है, लेकिन फिर भी एक महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान केवल उसके कपड़ों से ही मापा जाता है!! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं!'
कंगना ने अपने पुराने रक्षा बंधन विज्ञापन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- 'हमें क्या जो भी पहने पर...', Kriti Sanon के 'बिकिनी' विवाद पर Kangana Ranaut का नया बयान, बदले एक्ट्रेस के सुर
यह भी पढ़ें- 'वो जो पहनती है उसका...' सालों पहले Kangana Ranaut ने महिलाओं के फैशन च्वाइस पर किया था पोस्ट
