Aamir Khan की अपकमिंग मूवी में हुई धुरंधर के 'उजैर बलोच' की एंट्री, फिल्म से बाहर हुआ ये एक्टर?
सितारे जमीन पर के बाद अभिनेता आमिर खान ने अगली फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी कास्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
-1788866924877_m.webp)
आमिर खान और दानिश पंडोर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आमिर खान की फिल्म पर आया अपडेट
फिल्म में नजर आएंगे एक्टर दानिश पंडोर
ये डायरेक्टर बना रहा है आमिर की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 3 साल बाद बीते साल आई फिल्म सितारे जमीन पर के जरिए आमिर खान ने हिंदी सिनेमा में जोरदार वापसी की थी। अब उनका नाम अपकमिंग मूवी ललकारा (कथित टाइटल) को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसका निर्देशन लगान फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं।
इस बीच ललकारा की कास्ट को लेकर अहम खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि धुरंधर फेम कलाकार दानिश पंडोर इस मूवी में नजर आएंगे। उन्होंने एक मशहूर अभिनेता की जगह ली है, जिन्होंने आमिर की मूवी को छोड़ दिया है।
दानिश पंडोर की ललकारा में एंट्री
लंबे समय से आशुतोष गोवारिकर की ललकारा को लेकर आमिर खान सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीच में ये खबर आई थी कि अभिनेता विक्रांत मैसी इस मूवी में आमिर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है विक्रांत ने इस फिल्म को छोड़ दिया है और बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दानिश पंडोर को ललकारा के लिए साइन किया गया है।
यह भी पढ़ें- Swades के लिए पहली पसंद नहीं थे शाह रुख खान, इन दो सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी कल्ट फिल्म; 'किंग खान' कैसे बने हीरो?

दानिश पंडोर जो निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी गैंगस्टर उजैर बलोच के रोल से मशहूर हुए, उन्हें आमिर की अगली फिल्म में एक अहम रोल के लिए साइन किया गया है। पंडोर इससे पहले सेक्रेड गेम्स, डबल XL और छावा' जैसी कई मूवीज और सीरीज में नजर आ चुके हैं।
-1788868267050.webp)
लेकिन धुरंधर और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों ने उनके करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें हर जगह पहचान दिलाई। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद दानिश पंडोर को कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले हैं। रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि ललाकार में दानिश आमिर के दोस्त का कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस मामले की अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
लगान के बाद आमिर और आशुतोष की वापसी
आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक लगान में एक साथ काम किया था। अब ललकारा के जरिए एक्टर और डायरेक्टर की ये आइकॉनिक जोड़ी सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही है।
