विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Swades के लिए पहली पसंद नहीं थे शाह रुख खान, इन दो सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी कल्ट फिल्म; 'किंग खान' कैसे बने हीरो?

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:47 AM (IST)

शाहरुख खान के स्वदेश (Swades) मोहन भार्गव का किरदार निभाने से पहले दो सुपरस्टार्स को यह फिल्म ऑफर की गई थी।

शाह रुख से पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी स्वदेश

शाह रुख से पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी स्वदेश

HighLights

  1. शाह रुख से पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी स्वदेश

  2. आर माधवन ने दिया था फिल्म के लिए जबरदस्त ऑडिशन

  3. ऋतिक रोशन को भी सुनाई गई थी स्क्रिप्ट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशुतोष गोवारिकर की 2004 की फिल्म 'स्वदेश' में मोहन भार्गव का रोल शाहरुख खान को मिलने से पहले इसकी कास्टिंग का सफर काफी अलग रहा था। दरअसल शाह रुख से पहले यह फिल्म दो सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी। जिनमें से एक ने इसे ठुकराया था और दूसरे ने जबरदस्त ऑडिशन दिया था। 

आमिर, ऋतिक और आर माधवन ने दिया था ऑडिशन

'लगान' में बाघा का रोल करने वाले और बाद में 'स्वदेश' की कहानी लिखने में मदद करने वाले एक्टर-राइटर अमीन हाजी के मुताबिक, इस फिल्म में असल में आमिर खान (Aamir Khan) को काम करना था, और तब इसका नाम 'देश' रखा गया था। इसके बाद ऋतिक रोशन को स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, और शाहरुख के फिल्म से जुड़ने से पहले आर. माधवन ने भी इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था।

shah rukh (17)को क्यों मारा...' Baazigar का एक सीन देखने के बाद भावुक हो गई थी फैन, दलीप ताहिल से पूछा सवाल

हाजी ने बताया कि कैसे 'स्वदेश' (Swades) फिल्म अलग-अलग लोगों के हाथों से गुजरी और कैसे एक फिल्म जिसे शुरू में आमिर को ध्यान में रखकर सोचा गया था, वह शाहरुख के सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक बन गई। दरअसल आमिर खान को इसका स्क्रीनप्ले पसंद नहीं आया था और वे इसमें कुछ बदलाव करना चाहते थे।

ऋतिक और आर माधवन के नामों पर भी विचार

गोवारिकर ने दूसरे एक्टर्स के बारे में सोचना शुरू किया। जिन लोगों को स्क्रिप्ट सुनाई गई, उनमें ऋतिक रोशन भी शामिल थे, जबकि आर. माधवन ने रोल के लिए ऑडिशन दिया। हाजी ने बताया, 'हमने ऋतिक रोशन को भी स्क्रिप्ट सुनाई। माधवन ने भी ऑडिशन दिया और क्या जबरदस्त ऑडिशन था। उन्होंने कमाल कर दिया। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं'।

shah rukh (21)

शाहरुख खान कैसे इस फिल्म से जुड़े

हाजी ने बताया कि शाहरुख 'लगान' देखना चाहते थे, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म सिटी के एडलैब्स में उनके लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां हाजी एक्टर के बगल में ही बैठे थे। स्क्रीनिंग के दौरान, शाहरुख को पक्का यकीन हो गया कि वह गोवारिकर की अगली फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं।

shah rukh (18)

शाह रुख को था आमिर की पसंद पर भरोसा

हाजी ने शाहरुख की इस मौके के बारे में कही एक दिलचस्प बात भी याद की। उनके मुताबिक, शाहरुख ने कहा था कि जब भी आमिर किसी फिल्म से जुड़ते हैं और किसी वजह से प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं, तो शाहरुख बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही उसे ले लेते हैं। क्योंकि उन्हें पता होता है कि अगर आमिर शुरू में उससे जुड़े थे, तो फिल्म जरूर अच्छी होगी।

shah rukh (19)

स्वदेश को मिली काफी सराहना

दिसंबर 2004 में रिलीज हुई 'स्वदेश' बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कोई बड़ी हिट नहीं रही थी। हालांकि, समय के साथ इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ी और शाहरुख की एक्टिंग को उनके करियर की सबसे बेहतरीन और सधी हुई परफॉर्मेंस में से एक माना जाने लगा।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh पर हुई बजरंग बली की कृपा, मात्र 2 करोड़ की फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस; जमकर बरसे नोट