विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

36 साल पहले फिल्म से हटाया गया था आमिर खान-पूजा बेदी का इंटीमेट सीन, शूटिंग के वक्त डर गई थीं एक्ट्रेस

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:50 PM (IST)

एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने खुलासा किया है कि आमिर खान (Aamir Khan) के साथ एक इंटीमेट सीन शूट करने में उनके पसीने छूट गए थे।

फिल्म से हटाया गया था आमिर और पूजा का इंटीमेट सीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

फिल्म से हटाया गया था आमिर और पूजा का इंटीमेट सीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने आमिर खान (Aamir Khan) के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' में काम किया था। इस फिल्म के साथ पूजा ने आमिर की फिल्म 'आतंक ही आतंक' (Aatank Hi Aatank) में कैमियो किया था।

कम लोग जानते हैं कि 'आतंक ही आतंक' में पूजा बेदी और आमिर खान का इंटीमेट सीन था जिसे बाद में हटा दिया गया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वह इस सीन को शूट करने में काफी झिझक रही थीं।

आमिर और पूजा का था लव-मेकिंग सीन

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में पूजा बेदी ने 'आतंक ही आतंक' में आमिर खान के साथ इंटीमेट सीन शूट करने के पीछे का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया-

'आतंक' में एक सीन था जो कभी दिखाया नहीं गया। यह सीन आमिर और मेरे बीच एक पैशनेट लव-मेकिंग सीन था। इसमें विलेन मेरा यौन शोषण करने की कोशिश करता है और आमिर आकर मुझे बचाते हैं। बारिश हो रही होती है। वह विलेन से लड़ते हैं, मुझे गोद में उठाते हैं और सुरक्षित जगह ले जाते हैं। जब वह मुझे ले जा रहे होते हैं और मैं पूरी तरह भीगी हुई होती हूं तब वह पैशनेट लव-मेकिंग सीन शूट किया गया था।

Aamir Khan Pooja Bedi

बंगले में शूट हुआ था फिल्म का सीन

पूजा बेदी ने बताया कि 90s में इस तरह के इंटीमेट सीन्स कोई आम बात नहीं थी। वह बहुत डरी हुई थीं। उन्होंने कहा, "उन दिनों ऐसे सीन आम नहीं थे। हम फिल्म सिटी के पास मड आइलैंड पर एक बंगले में शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों कोई मेकअप वैन नहीं होती थी और कोई भी वैनिटी वैन में वापस नहीं जाता था। हम इस बड़े विला में शूटिंग कर रहे थे और जैसे ही शॉट खत्म हुआ, उन्होंने हमें इस कमरे में ठहरने के लिए कहा।"

कमरे में बंद हो गए थे आमिर और पूजा

पूजा बेदी ने आगे बताया, "मैं कमरे में बैठी थी और आमिर भी वहीं बैठे थे। कमरे में एक बिस्तर था और मेरे दिमाग में बहुत सारे विचार चल रहे थे। एक यंग एक्ट्रेस के तौर पर मैं सोच रही थी कि क्या यह वही चीज है जिसके बारे में बॉलीवुड में लोग बात करते हैं और मुझे क्या उम्मीद करनी चाहिए। मैं थोड़ी उलझन और डर महसूस कर रही थी। आमिर चुपचाप बैठे थे और मैं भी। फिर उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया।"

 

आमिर ने फील कराया कंफर्टेबल

आमिर खान ने पूजा बेदी को कंफर्ट कराने के लिए गेम खेलने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया, "आमिर ने मेरी तरफ देखा और पूछा, 'क्या तुम शतरंज खेलना चाहोगी?' मैंने कहा, 'आमिर मुझे शतरंज खेलना बहुत पसंद है।' क्योंकि हम पहले साथ में बहुत शतरंज खेला करते थे। तो उन्होंने अटेंडेंट को बुलाया और कहा, 'शतरंज का सेट ले आओ।' हमने खेलना शुरू कर दिया। मुझे याद है कि मुझे बहुत राहत महसूस हुई थी।"

यह भी पढ़ें- 'एक्टिंग नहीं आती थी इसलिए मैं...'Aamir Khan की हीरोइन बनी सेक्स सिंबल; सुपरस्टार की बेटी फिल्मों में रही फ्लॉप

यह भी पढ़ें- 90s की एक्ट्रेस ने दूसरे धर्म में शादी के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, तलाक के बाद नहीं मिली एलिमनी