Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12 साल तक दुनिया को दिया धोखा, Ranveer-Aamir और अमिताभ संग किया काम; जेल से फरार किलर की खौफनाक दास्तां

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:16 PM (IST)

    12 साल तक अपनी पहचान छुपाकर बॉलीवुड में काम कर रहे गुजरात के मोस्ट वॉन्टेड किलर को पुलिस ने फाइनली गिरफ्तार कर लिया है। कौन है ये किलर, नीचे पढ़ें विस् ...और पढ़ें

    बॉलीवुड में काम कर रहा था हत्या का आरोपी/ फोटो- Instagram

    बॉलीवुड में काम कर रहा था हत्या का आरोपी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 12 सालों से बॉलीवुड की चकाचौंध में खुद की असली पहचान छुपाकर काम कर रहे एक हत्यारे को पुलिस ने धर दबोचा है। अमिताभ बच्चन-आमिर खान, इमरान हाशमी और रणवीर सिंह समेत कई ए-लिस्टर्स के साथ काम कर चुके हेमंत मोदी (फर्जी नाम) को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया है कि वह गुजरात का मोस्ट वॉन्टेड किलर है। क्या है ये पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

    2005 में हेमंत मोदी ने की थी हत्या

    न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, गुजरात से भागे मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल हेमंत मोदी का असली नाम 'हेमंत नागिनदास पुरुषोत्तम मोदी' है, जिसने 15 जून 2005 में 'नरेंद्र उर्फ नैनो यशवंत कांबले' का मर्डर किया था। साल 2008 में उसे हत्या का दोषी पाया गया था और भाई सचिन मोदी और पांच अन्य लोगों के साथ, उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हेमंत ने शुरुआती छह साल साबरमती सेंट्रल जेल में और फिर मेहसाणा जेल में बिताए, जहां उसे कैदी नंबर 31146 के नाम से जाना जाता था। 25 जुलाई 2014 को गुजरात हाइकोर्ट ने उसे 30 दिन की पैरोल ग्रांट की थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर निकला और फिर वहीं से फरार हो गया। 

    यह भी पढ़ें- 'एक दिन पूरा बॉलीवुड बंद हो जाएगा', FWICE के अध्यक्ष ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को क्यों दी वॉर्निंग?

    हेमंत मोदी

    नाम बदलकर बॉलीवुड में कर रहा था काम

    साल 2014 में जेल से फरार हुआ ये अपराधी यहां वो खुल्लम खुल्ला नाम बदलकर ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई बड़े सितारों के साथ काम करने लगा। 12 साल पहले लापता हुए हेमंत मोदी को आखिरकार अहमदाबाद की क्राइम डिटेक्शन ब्रांच (DCB) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जेल से फरार हुए हेमंत मोदी ने एक बार नहीं, बल्कि अपनी पहचान दो बार बदली।

    पहले एक साल तक वह पाटन जिले में छुपकर रहा, उसके बाद उसने खुद की पहचान बदल ली और 'ट्विंकल मुकुंद दवे' नाम अपना लिया, उसके बाद वह अहमदाबाद गया और वहां पर उसने एक कॉपोरेट नौकरी की, लेकिन इंडस्ट्री की चकाचौंध उसे यहां खींच लाई, जहां उसने 'हेमंत मोदी' बनकर एंट्री ली। मुंबई में हर दिन लाखों लोग अपना एक्टिंग करियर बनाने आते हैं और सेट पर आते-जाते रहते हैं, ऐसे में उसे देखकर किसी को भी शक नहीं हुआ और धीरे-धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गया।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में हेमंत मोदी ने किया काम

    पुलिस के मुताबिक, हेमंत मोदी ने साल 2018 में आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में काम किया। इसके बाद वह रणवीर सिंह की फिल्म जयेश भाई जोरदार और सारा अली खान की मेट्रो इन दिनों में भी दिखाई दिया। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं,उसने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'एल-2: एम्पुरान' में भी काम किया। उसके पास आने वाले समय में सनी देओल की फिल्म लाहौर: 1947 और तू है मेरी किरण भी थे। पुलिस का कहना है कि इस शख्स ने 20 गुजराती फिल्मों, कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज 'तस्करी' में भी काम किया है।

    gujrat most wanted killer worked in bollywood (1)

    कैसे पकड़ा गया अपराधी?

    बड़ी ही चतुराई से अपनी पहचान छुपाने वाले हेमंत ने अपने परिवार से नाता तोड़ दिया और साथ ही सोशल मीडिया से बिल्कुल कट कर मुम्बई में रहने लगा। एक दशक बाद जब वह 2025 में अहमदाबाद लौटा तो उसे लगा कि उसका केस सब भूल गए, लेकिन एक शख्स ने अपराधी को पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब अपने जेल रिकॉर्ड्स चेक किए तो सभी उससे मैच हो रहे थे। अब पुलिस इस बात की छानबीन में लगी हुई है कि इतने सालों तक इस क्रिमिनल को किसने छुपने में मदद की।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की हीरोइन को नहीं मिला प्रतिभा दिखाने का मौका, 12 सालों से मनचाहे रोल का कर रही हैं इंतजार