'एक दिन पूरा बॉलीवुड बंद हो जाएगा', FWICE के अध्यक्ष ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को क्यों दी वॉर्निंग?
FWICE के अध्यक्ष ने हाल ही में 'बिहाइंड द कैमरा' काम करने वाले लोगों के हालातों के बारे में बयां करते हुए बॉलीवुड को चेतावनी दे दी है। ...और पढ़ें

बीएन तिवारी बोले एक दिन बंद हो जाएगा बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में बिग स्टार्स का बैंक अकाउंट जहां भरता ही जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कैमरे के पीछे काम करने वाले लोगों की तकलीफें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बॉलीवुड में कैमरे के पीछे काम करने वाले लोगों के बिगड़ते हालातों को देखते हुए अब FWICE के अध्यक्ष ने निर्माताओं के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी चेतावनी दे दी है।
रोज कमाने वालों को हो रहा है भारी नुकसान
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत करते हुए बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के हालात बहुत खराब हैं। उनके सर्वाइवल काफी मुश्किल हो रहा है। जॉब्स कम हैं, पेमेंट डिले हो रही हैं और घंटों-घंटों उन्हें काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा, "कई OTT प्लेटफॉर्म्स आ गए हैं, वर्टिकल फिल्म्स बन रही हैं। उनमें कोई भी क्वालिटी नहीं होती है, हर किसी को बस आउटपूट ज्यादा चाहिए। इससे सबसे बड़ा नुकसान रोज कमाने वाले वर्कर्स का हो रहा है, जिसमें स्पॉट ब्वॉय, लाइट मैन, आर्ट डायरेक्टर और छोटे आर्टिस्ट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की हीरोइन को नहीं मिला प्रतिभा दिखाने का मौका, 12 सालों से मनचाहे रोल का कर रही हैं इंतजार
-1779430631374.jpg)
20-20 घंटे छोटे आर्टिस्ट और वर्कर्स करते हैं काम
एक तरफ जहां बड़े एक्टर्स अपना शिफ्ट टू शिफ्ट काम करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ FWICE के प्रेजिडेंट ने बताया कि कैसे स्पॉट ब्वॉय से लेकर आर्ट डायरेक्टर और छोटे आर्टिस्टों को बिना घड़ी देखे 20-20 घंटे तक काम करवाया जाता है, जिसके लिए उन्हें एक ढंग की पेमेंट भी नहीं मिली है। बीएन तिवारी ने ये दावा किया है कि वर्कर्स 20 घंटे काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी 8 घंटे की बेसिक पेमेंट भी नसीब नहीं हो रही है।फिल्म वर्कर्स बॉडी के हेड बीएन तिवारी ने बॉलीवुड के अंदर की कंडीशन के बारे में बताते हुए कहा,
"लोगों को खाना चाहिए, उन्हें काम चाहिए। लोग उनके घर में आते जाते रहते है, यही वजह है कि उन्हें अपनी सैलरी से समझौता करना पड़ता है और वह कम पैसे लेने के लिए भी मान जाते हैं। पेमेंट डिले का सबसे बड़ा प्रॉब्लम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ होता है। कभी-कभी पेमेंट महीने भर बाद आता है, लेकिन तब तक कंपनी और निर्माता का पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है।"
FWICE के प्रेजिडेंट ने यह साफ तौर पर कहा कि हालात अगर इसी तरह के बने रहे, तो एक दिन फिल्म इंडस्ट्री बंद हो जाएगी और लोग रोड पर आ जाएंगे, क्योंकि सिचुएशंस ठीक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- 'दूल्हा कौन है...' Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र-हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं एक्ट्रेस
-1779430765391.jpg)