Salman Khan की हीरोइन को नहीं मिला प्रतिभा दिखाने का मौका, 12 सालों से मनचाहे रोल का कर रही हैं इंतजार
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जय हो फेम एक्ट्रेस डेजी शाह ने बॉलीवुड में मिल रहे अवसरों पर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें
-1779356034042_m.webp)
सलमान खान और डेजी शाह (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
12 सालों से सिनेमा में एक्टिव हैं डेजी शाह
सलमान खान की मूवी से किया था डेब्यू
इंडस्ट्री में काम को लेकर बोलीं डेजी शाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई ब्यूरो। एक समय पर सिनेमा जगत में बैकग्राउंड डांसर रहने वालीं अभिनेत्री डेजी शाह ने कड़ी मेहनत से बी टाउन में अपनी पहचान बनाई है। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जय हो से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं डेजी अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
हाल ही में दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने इंडस्ट्री में मनचाहे रोल न मिलने को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि इसके लिए वह लंबे समय से इंतजार कर रही है। आइए जानते हैं कि डेजी शाह ने इस मामले पर क्या कहा है।
महिला प्रधान फिल्मों पर डेजी शाह की राय
हर कलाकार ऐसे काम करना चाहता है, जहां उसी अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले। जय हो और रेस 3 फिल्मों की अभिनेत्री डेजी शाह की मानें तो अभी तक उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला है। इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज भी कर रहीं डेजी को अभी उस प्रोजेक्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- सलमान की हीरोइन को नहीं चाहिए 'दूल्हा', शादी के लिए परेशान घरवाले, एक्ट्रेस बोलीं- अकेले एंजॉय करना...
-1779356513844.jpg)
फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ हुए सकारात्मक बदलावों को लेकर डेजी कहती हैं- मैंने सिनेमा इंडस्ट्री में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मिलने वाले मौकों के संबंध में काफी बदलाव देखा है। पहले ज्यादा महिला प्रधान प्रोजेक्ट नहीं बनते थे।
खबरें और भी
-1779356527482.jpg)
मेरे ख्याल से इस मामले में रेखा जी अग्रिम अभिनेत्रियों में से रही हैं, वो एक-दो ऐसी फिल्में किया करती थीं। अब हम देख सकते हैं कि बहुत सी महिला प्रधान फिल्में बन रही हैं, जो कि अभिनेत्रियों और इंडस्ट्री दोनों के लिए बहुत अच्छी बात है।
रोल की प्राथमिकता पर बोलीं डेजी
आगे अपनी प्राथमिकताओं पर डेजी कहती हैं- अब यह कलाकार पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह के प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। कुछ फिल्में आपको कमर्शियल पहलुओं पर अच्छी लगती हैं तो कुछ आपके अंदर के कलाकार के लिए संतोषजनक होती हैं।
अगर कोई मेरे पास फिल्म लेकर आता है तो मैं भी इन दोनों बिंदुओं पर विचार करूंगी। हालांकि, बतौर कलाकार तो फिलहाल मैं संतुष्ट नहीं हूं। मैं उस फिल्म का इंतजार कर रही हूं, जहां मैं वास्तव में अपनी प्रतिभा दिखा सकूं। उम्मीद है कि वह मुझे जल्द ही मिलेगी।