विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्य निकेतन हादसे के बाद दुकानदारों का कारोबार ठप, रेस्क्यू अभियान के चलते बंद कराई गईं दुकानें

By Gouri Edited By: Anup Tiwari
Published: Tue, 08 Sep 2026 03:22 AM (IST)

सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने के बाद चल रहे बचाव अभियान के कारण आसपास की दुकानें बंद हैं, जिससे ...और पढ़ें

सत्य निकेतन मार्केट में पांच मंजिल के बने हुए हैं अधिकतर मकान। जागरण

सत्य निकेतन मार्केट में पांच मंजिल के बने हुए हैं अधिकतर मकान। जागरण

HighLights

  1. सत्य निकेतन पीजी हादसे के बाद दुकानें बंद।

  2. बचाव अभियान के कारण कारोबार पर असर।

  3. दुकानदारों की प्राथमिकता फंसे लोगों को बचाना।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने के बाद जहां प्रशासन और राहत-बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे है, वहीं आसपास की दुकानों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेस्क्यू अभियान के चलते आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया है, जिसके कारण वहां पर दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानदारी पर भारी असर

स्थानीय दुकानदार रोहित, राकेश समेत कई अन्य दुकानदारों ने बताया कि हादसे से पहले सत्य निकेतन की दुकानों पर छात्रों और आसपास रहने वाले लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। चाय-नाश्ते, किराना, मेडिकल और अन्य जरूरत की दुकानों पर छात्र खरीदारी के लिए पहुंचते थे।

हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित हो गई है इसके अलावा दुकाने बंद कराने से दुकानदारी पर भी भारी असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि राहत-बचाव अभियान भी जरूरी है और सभी की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है।

यह भी पढ़ें- Delhi PG Collapse: 5 मंजिला पीजी में औरैया का युवक की भी दबकर मौत, दिल्ली में रहकर कर रहा था पढ़ाई

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पीजी ढहने से 7 छात्राओं की मौत के बाद भी बेखबर जमशेदपुर प्रशासन, जर्जर इमारतों में चल रहे अवैध हॉस्टल