विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति के लापता होने की खबर से बेखबर थी वंदना, तस्वीर लेकर सत्य निकेतन में रातभर तलाशती रही परमलाल को

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:11 AM (IST)

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद वंदना अनुरागी अपने लापता पति परमलाल कोरी की तलाश में भटक रही हैं। ...और पढ़ें

घटना स्थल पर पति परमलाल की फोटो के साथ वंदना। जागरण

घटना स्थल पर पति परमलाल की फोटो के साथ वंदना। जागरण

HighLights

  1. वंदना अनुरागी लापता पति परमलाल की तलाश में।

  2. परमलाल सत्य निकेतन हादसे के बाद से लापता।

  3. परिवार को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।

मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। हादसे के दूसरे दिन घटनास्थल के पास सफदरजंग एन्क्लेव निवासी वंदना अनुरागी हाथ में एक तस्वीर लिए भटकती दिखीं। कभी बैरिकेड के पास पुलिस वालों से तो कभी बचाव व राहत कार्य करने वालों को तस्वीर दिखाकर पूछताछ करतीं।

तस्वीर उनके पति परमलाल कोरी उर्फ पिंकी अनुरागी की थी, जो घटना वाली रात घर नहीं लौटे। परमलाल श्रमिक हैं। साइट पर जो काम मिल जाए कर लेते हैं। वंदना बताती हैं कि रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह वो काम पर गए। पर रात में घर लौटकर नहीं आए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

रातभर बेचैनी रही। सोमवार सुबह पांच बजे उठकर टीवी आन किया तो खबरें देखकर सहम गई। उनके साथी तेजपाल को फोन लगाया तो पता चला पति अपने एक दोस्त के साथ सत्य निकेतन में काम के लिए आये थे। सीधे सत्य निकेतन पहुंची। पर यहां कुछ पता ही नहीं चला, न कोई कुछ बता रहा है।

पुलिस के पास नहीं थी परमलाल की कोई सूचना

परमलाल का परिवार मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। हरपालपुर गांव से कुछ वर्ष पहले ही काम के सिलसिले में दिल्ली आया और सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में किराए पर रहने लगा। परिचित तेजपाल ने बताया कि रविवार सुबह वो परमलाल व उसके एक साथी के साथ साइट छोड़ गए थे। वेल्डिंग की छोटी मशीन भी साथ थी।

घटना के बाद परमलाल के साथी को बचाव व राहत दल ने मलबे से बाहर निकाला। हाथ में पहने कड़े और कपड़ों से उन्होंने उसकी पहचान की। घटना स्थल पर पुलिस के अधिकारियों और बचाव दल के कई बार पूछा, लेकिन परमलाल को लेकर कोई सूचना नहीं मिला। हमें अस्पताल में पता करने के लिए बोला गया।

यह भी पढ़ें- 30 लाख इमारतों के सर्वे में सिर्फ 62 'खतरनाक', MCD के आंकड़ों की खुली पोल; हादसों के बाद उठे सवाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली के हर PG का होगा सेफ्टी टेस्ट, सत्य निकेतन हादसे के बाद LG ने तय की डेडलाइन