विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्य निकेतन हादसा: AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती चार में से दो मरीज डिस्चार्ज, एक की हालत गंभीर

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM (IST)

सत्य निकेतन इमारत हादसे में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती चार मरीजों में से दो (आदित्य और नितीश चिब) को ...और पढ़ें

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद हो गए थे घायल।

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद हो गए थे घायल।

HighLights

  1. सत्य निकेतन हादसे के दो मरीज एम्स से डिस्चार्ज।

  2. एक मरीज नीरज बावा की हालत अभी भी गंभीर।

  3. कुल 12 लोग हुए थे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती चार मरीजों में से दो को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक अन्य की स्थिति स्थिर है।

एम्स के मीडिया सेल प्रमुख डा. (प्रो.) रीमा दादा की ओर से सोमवार रात दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में भर्ती आदित्य और नितीश चिब को उपचार के बाद सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

12 लोगों को किया गया था भर्ती

वहीं नीरज बावा को गहन चिकित्सा इकाई (आइसीयू) में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। असगर अली की स्थिति स्थिर बताई गई है। सत्य निकेतन हादसे के बाद एम्स ट्रामा सेंटर में करीब 12 लोगों को भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़ें- ‘लड्डू गोपाल ने बचाया...लगा बादल फट गया...फिर बिस्तर पर गिरने लगे पत्थर’; सत्य निकेतन हादसे की आंखोंदेखी कहानी

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन में हादसे के बगल वाली इमारत को गिराने का काम शुरू, दो दिन में MCD ने ध्वस्त किए 24 अवैध निर्माण