विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्य निकेतन हादसा बना डूसू चुनाव का नया मुद्दा, हॉस्टल से लेकर PG छात्रों की सुरक्षा तक गरमाएगा चुनावी मैदान

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:01 AM (IST)

सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने की घटना ने डीयू छात्र संघ चुनाव में छात्र सुरक्षा और आवास को नया ...और पढ़ें

सत्य निकेतन हादसे में गिरी इमारत को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। जागरण

सत्य निकेतन हादसे में गिरी इमारत को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। जागरण 

HighLights

  1. सत्य निकेतन पीजी इमारत गिरने से छात्र सुरक्षा पर सवाल।

  2. डीयू छात्र संघ चुनाव में सुरक्षित आवास बना प्रमुख मुद्दा।

  3. छात्र संगठन हॉस्टल कमी, पीजी सुरक्षा पर प्रशासन को घेरेंगे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के बीच पीजी की इमारत गिरने की घटना ने छात्र राजनीति को नया चुनावी मुद्दा दे दिया है।

18 सितंबर को होने वाले डूसू चुनाव में फीस, छात्रवृत्ति और अकादमिक मुद्दों के साथ नए हास्टल, हास्टल सीटों की वृद्धि व पीजी में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और सस्ता-सुरक्षित आवास भी प्रमुख मुद्दा बन सकते हैं।

हादसे के बाद जिस तेजी से छात्र संगठन पीजी छात्रों के बीच पहुंचे, उससे साफ है कि चुनावी मैदान में इस मुद्दे को लेकर सभी संगठन एक-दूसरे को घेरने की तैयारी में हैं।

हादसे के बाद पीजी छात्रों के बीच पहुंचे छात्र नेता

सत्यनिकेतन में इमारत गिरने की सूचना मिलते ही एबीवीपी, एनएसयूआइ, एसएफआइ, एएसएपी समेत कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंचे। संगठनों ने छात्रों की मदद, राहत और सुरक्षित आवास को लेकर प्रशासन के सामने सवाल उठाए।

एबीवीपी से डूसू अध्यक्ष आर्यन मान भी छात्रों को राहत पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं एनएसयूआइ के डूसू प्रत्याशी भी प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।

हादसे ने छात्र संगठनों ने डीयू प्रशासन को घेरने का मौका दे दिया है। संगठन अब सवाल उठा सकते हैं कि जब हजारों विद्यार्थी हास्टल के अभाव में निजी पीजी में रहने को मजबूर हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

क्या डीयू को छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की व्यवस्था नहीं करनी चाहिए? क्या विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र बहुल इलाकों में पीजी की सुरक्षा जांच के लिए दिल्ली सरकार और नगर निगम के साथ मिलकर कोई व्यवस्था नहीं बनानी चाहिए? ये सभी सवाल इस बार डूसू चुनाव में देखने को मिल सकते है।

इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) के चैयरमैन पंकज गर्ग ने कहा देश के कोने-कोने से छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के सपनों के साथ राष्ट्रीय राजधानी आते हैं। उन्हें बुनियादी आवास की सुविधा के लिए अपने जीवन और सुरक्षा से समझौता करने के लिए कभी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ‘मम्मी-पापा ने वापस बुला लिया’, हादसे ने डराया तो खाली होने लगे सत्य निकेतन के PG, कई ने बदला ठिकाना

यह भी पढ़ें- साथ पढ़े, साथ रहे, साथ देखे सपने... सत्य निकेतन हादसे में हमेशा के लिए बिछड़ गए युवराज-अभिषेक