Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2026 leak मामले में छठे आरोपित धनंजय लोखंडे 6 दिन CBI की हिरासत में, पूछताछ में खुलेंगे कई राज

    Updated: Fri, 15 May 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

    नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में छठे आरोपी धनंजय लोखंडे को अदालत ने छह दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है। ...और पढ़ें

    CBI3
    CBI3
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए छठे आरोपी धनंजय लोखंडे को आदालत ने छह दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

    विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता ने एजेंसी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें लोखंडे को पूछताछ के लिए छह दिन की हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया गया था।

    जांच अभी शुरुआती चरण में 

    लोखंडे को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार किया गया था और ट्रांजिट रिमांड पर अदालत में लाया गया था।

    सुनवाई के दौरान, सीबीआई ने बताया कि लोखंडे ने लीक प्रश्नपत्र सह-आरोपी शुभम को दिया था, जो उसे एक अन्य आरोपी मनीषा बाघमारे से मिला था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि बड़ी साजिश का पर्दाफाश करना जरूरी है और जांच अभी शुरुआती चरण में है।

    इससे पूर्व गुरुवार को राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत में नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में पांच आरोपितों को सात दिन की सीबीआई रिमांड में भेजने का आदेश दिया था।

    छह आरोपितों पर कल सुनाया था फैसला

    मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपितों को पेश कर दावा किया था कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले टेलीग्राम और वाट्सएप के जरिए पीडीएफ फॉर्मेट में प्रसारित किया गया था और इसके पीछे एक सुनियोजित नेटवर्क काम कर रहा था। सीबीआई ने मामले को गहरी साजिश बताते हुए आरोपितों की सात दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

    10 से 12 लाख रुपये तक की डील की

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर निवासी मंगलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल व गुरुग्राम निवासी यश यादव के रूप में हुई है। इन्हें अलग-अलग राज्यों से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, पेपर लीक के बदले 10 से 12 लाख रुपये तक की डील की गई थी।

    यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का हुआ एलान, 21 जून को दोबारा होगा एग्जाम

    यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam Date: इस महीने नीट यूजी री-एग्जाम के लिए डेट मिलना मुश्किल, मई माह के सभी रविवार बुक

    यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: नासिक के 30 वर्षीय छात्र ने परीक्षा से 45 घंटे पहले कैसे लीक किया पेपर?

    खबरें और भी