Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का हुआ एलान, 21 जून को दोबारा होगा एग्जाम

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:23 AM (IST)

    एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा जल्द ही जून माह में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

    NEET UG Re-Exam Date 2026: एनटीए ने किया नीट री-एग्जाम तिथि का एलान।

    NEET UG Re-Exam Date 2026: एनटीए ने किया नीट री-एग्जाम तिथि का एलान।

    HighLights

    1. जून माह में होगा री-एग्जाम।

    2. एनटीए ने की आधिकारिक तिथि की घोषणा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले के चलते परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल था, क्या नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। 

    हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें।    एनटीए की ओर से परीक्षा जून माह में आयोजित कराई जाएगी। 

    कब होगी परीक्षा

    एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के तहत नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही एनटीए की ओर से अगले कुछ दिनों में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। री-एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    क्या दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा

    एनटीए के मुताबिक जो छात्र NEET UG Re-Exam में भाग लेने वाले हैं। उन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। इसके साथ ही छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस भी नही ली जाएगी। 

    खबरें और भी

    क्या था पूरा मामला

    नीट यूजी परीक्षा से पहले ‘गेस पेपर’ लीक होने का एक बड़ा मामला सामने आया था। दरअसल नीट यूजी परीक्षा से कुछ दिन पहले ही राजस्थान के सीकर और कुछ कोंचिग सेंटर में व्हाट्सएप के माध्यम से गेस पेपर छात्रों तक पहुंचाया जा रहा था। जिसके बाद राजस्थान के (SOG) ने अपनी जांच में पाया कि नीट परीक्षा में पूछे जाने वाले अधिकतर सवाल गेस पेपर से हूबहू मेल खाते हैं।

    यह भी पढ़ें: UPSC CMS Exam Date 2026: यूपीएससी सीएमएस एग्जाम शेड्यूल जारी, 1358 पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा