Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के Central Vista की सड़कें अब संभालेगा एनडीएमसी, दो दशक बाद CPWD से वापस मिली जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:52 PM (IST)

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी दो दशक बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को वापस सौंप दी ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. सेंट्रल विस्टा की सड़कों का जिम्मा एनडीएमसी को मिला।

    2. सीपीडब्ल्यूडी ने दो दशक बाद जिम्मेदारी वापस सौंपी।

    3. कर्तव्य पथ का रखरखाव सीपीडब्ल्यूडी ही करेगा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी अब नई दिल्ली नगरपालिका परिषद(एनडीएसमी) की ही होगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

    आदेश के तहत सेंट्रल विस्टा से जुड़ी सड़कों के रखरखाव और निर्माण की जिम्मेदारी अब एनडीएमसी की होगी। वर्ष 2006 में इन सड़कों को एनडीएमसी से लेकर सीपीडब्ल्यूडी को दे दिया था।

    कर्तव्य पथ छोड़कर सभी सड़कों का जिम्मा

    एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में कर्तव्य पथ को छोड़कर सभी सड़कों की देखरेख एनडीएमसी करेगी। इसमें सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के साथ-साथ साफ-सफाई तथा सामान्य नगरपालिका कार्य भी शामिल होंगे। इससे मान सिंह रोड, जनपथ और रफी मार्ग की जिम्मेदारी एनडीएमसी के पास आ जाएगी।

    अधिकारी ने बताया कि बहुनिकाय व्यवस्था की बजाय एकीकृत एजेंसी को कार्य करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। चूंकि कर्तव्य पथ राष्ट्रपति भवन और गणतंत्र दिवस समारोह होते हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने सीपीडब्ल्यूडी के जरिये अपना नियंत्रण इस पर जारी रखा है।

    यह भी पढ़ें- सरकारी विभागों के बीच RTI की नौबत, केंद्रीय सूचना आयोग ने एनडीएमसी को लगाई फटकार

    यह भी पढ़ें- एनडीएमसी वेंडिंग प्लान पर हाई कोर्ट की दिल्ली सरकार को फटकार, कहा- फैसला लेने से बच रही सरकार