Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा का कार्यक्रम रद, प्रशासन ने कहा- 'छिपाए गए थे तथ्य'

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पूर्व छात्र उमर खालिद की पुस्तक पर प्रस्तावित चर्चा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ...और पढ़ें

    जेएनयू में उमर खालिद की पुस्तक पर चर्चा का कार्यक्रम रद किया गया।

    जेएनयू में उमर खालिद की पुस्तक पर चर्चा का कार्यक्रम रद किया गया।

    HighLights

    1. जेएनयू में उमर खालिद की किताब पर चर्चा रद्द।

    2. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की बुकिंग रद्द की।

    3. प्रशासन ने तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पूर्व छात्र उमर खालिद (Umar khalid) की पुस्तक ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीजः आदिवासी हिस्ट्री एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर’ पर प्रस्तावित चर्चा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

    10 अगस्त को होना था कार्यक्रम

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 अगस्त को स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (एसएसएस) के ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम की बुकिंग रद कर दी। प्रशासन का आरोप है कि कार्यक्रम की जानकारी देते समय कुछ तथ्यों को छिपाया गया। 

    JNU प्रशासन ने क्या कहा?

    इस संबंध में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कहा, "JNU एक लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत संस्थान है। कार्यक्रम की अनुमति SSS के डीन ने दी थी और उन्होंने ही इसे रद करने की कार्रवाई भी की है। 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी न देने के कारण SSS-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद कर दी गई है।"

    साथ ही एसएसएस के प्रोफेसर अविनाश कुमार को डीन की ओर से पत्र भेजकर कार्यक्रम रद किए जाने की सूचना दी गई। कार्यक्रम में उमर खालिद की पुस्तक पर चर्चा होनी थी। मालूम हो कि खालिद सितंबर 2020 से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में हिरासत में है। इस मामले में उस पर 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आइशे घोष पर कोर्ट ने लगाया हजार रुपये जुर्माना

    यह भी पढ़ें- डीयू-जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: सीजेपी आंदोलन ने बदला सियासी विमर्श और एजेंडा

    जारी पोस्टर के मुताबिक, यह चर्चा 'आदिवासी दिवस' के अवसर पर उमर खालिद की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक पर केंद्रित थी। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शिक्षाविद प्रो. प्रभु महापात्रा, प्रो. उमा चक्रवर्ती, लेखक शुद्धाब्रत सेनगुप्ता, एक्टिविस्ट हर्ष मंदर और खालिद की पार्टनर बनोज्योत्स्ना लाहिड़ी को आमंत्रित किया गया था।

    खबरें और भी