डीयू-जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: सीजेपी आंदोलन ने बदला सियासी विमर्श और एजेंडा
डीयू और जेएनयू छात्रसंघ चुनाव से पहले सीजेपी के प्रदर्शन ने कैंपस की राजनीति का माहौल गरमा दिया है। इस आंदोलन ने छात्र हित, संस्थागत जवाबदेही और प्रशा ...और पढ़ें

डीयू-जेएनयू छात्र संघ चुनाव पर सीजेपी आंदोलन का मुद्दा भारी।
HighLights
सीजेपी प्रदर्शन ने डीयू-जेएनयू छात्रसंघ चुनाव से पहले माहौल गरमाया।
छात्र हित, जवाबदेही, पारदर्शिता बने चुनावी बहस के मुख्य मुद्दे।
आंदोलन से जुड़े 50 हजार से अधिक छात्र सक्रिय रूप से शामिल।
लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। डीयू और जेएनयू छात्रसंघ चुनाव से पहले सीजेपी के प्रदर्शन ने कैंपस की राजनीति का माहौल गर्मा दिया है। इस आंदोलन ने केवल विरोध प्रदर्शन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्र हित, संस्थागत जवाबदेही, पारदर्शिता और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली जैसे मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में ला दिया है।
छात्र राजनीति से जुड़े जानकारों का कहना है कि आने वाले डूसू और जेएनयूएसयू चुनाव में इन मुद्दों का असर उम्मीदवारों के एजेंडे और मतदाताओं की प्राथमिकताओं पर दिखाई दे सकता है।
स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआइ) और आइसा का दावा है कि आंदोलन में डीयू के 20 हजार से अधिक और जेएनयू के करीब 30 हजार छात्र सक्रिय रूप से जुड़े हैं। उनका कहना है कि यह केवल किसी एक छात्र संगठन का अभियान नहीं है, बल्कि इसमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र भी शामिल हैं जो पारंपरिक छात्र राजनीति से अलग कैंपस में जवाबदेही और ठोस बदलाव की मांग कर रहे हैं।
छात्रसंघ चुनाव से पहले कैंपस की राजनीतिक चर्चा को नई दिशा
छात्रों का कहना है कि यदि आंदोलन से जुड़े मुद्दे चुनाव तक प्रभावी बने रहते हैं तो सभी प्रमुख छात्र संगठनों को अपने चुनावी घोषणापत्र में छात्र सुविधाएं, अकादमिक वातावरण, प्रशासनिक पारदर्शिता, हॉस्टल, फीस, सुरक्षा और छात्र अधिकारों जैसे विषयों को अधिक प्रमुखता देनी पड़ सकती है। इससे चुनाव का फोकस केवल वैचारिक टकराव से हटकर छात्रों के रोजमर्रा के मुद्दों पर आ सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने छात्रसंघ चुनाव से पहले कैंपस की राजनीतिक चर्चा को नई दिशा दे दी है।