Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Film Festival: दिल्ली में 20 अगस्त से सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, 65 भाषाओं की फिल्में और सितारों का जमावड़ा

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    जागरण फिल्म फेस्टिवल 20 अगस्त से डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में शुरू होगा। यह चार दिवसीय उत्सव 65 फिल्मों, मास्टर क्लास और कई फिल्मी हस्ति ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. जागरण फिल्म फेस्टिवल 20 अगस्त से डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में।

    2. 65 फिल्में, मास्टर क्लास, श्रद्धांजलि और मुफ्त प्रवेश उपलब्ध।

    3. बॉबी देओल, तापसी पन्नू सहित कई सितारे करेंगे शिरकत।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सिनेमा, संवाद और सितारों का उत्सव जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) इस बार 20 अगस्त से डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होने जा रहा है।

    इस फेस्टिवल में दर्शकों को न सिर्फ फिल्मों की जादुई दुनिया में खोने का मौका मिलेगा, बल्कि परदे के पीछे की कहानियों, संघर्षों और सफलता की चुनौतियों को जानने का अवसर भी मिलेगा।

    इस वर्ष चार दिवसीय सिनेमाई यात्रा की विशेष थीम डोंट लव सिनेमा डाट लिव इट है। चार दिन के फेस्टिवल में 22 भारतीय भाषाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 65 भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही मास्टर क्लास भी खास रहेगी, जहां प्रतिभागी सिनेमा के गुरुओं से सीधे सीख पाएंगे।

    कई दिग्गज को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    फेस्टिवल का शुभारंभ भारतीय फीचर फिल्म गायत्री एकनाथ पाटिल व आदित्य घनश्याम राठी निर्देशित ''''शिकायतें'''' के वर्ल्ड प्रीमियर और अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में तोमा एनाचे निर्देशित रोमानियाई फिल्म एनेस्कू, स्किन्ड अलाइव'''' के इंडिया प्रीमियर और तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज के इम्पैथी इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक की विशेष प्रस्तुति से होगा।

    इसके अलावा पहले दिन मौसमी चटर्जी, मधुर भंडारकर, लिलिट दुबे, पान नलिन, आमी बरुआ, जावेद जाफरी और सयानी गुप्ता जैसी नामचीन हस्तियां मंच साझा करेंगी।

    इस फेस्टिवल में सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेताओं, संगीतकारों और महान निर्देशकों जैसे अभिनेता धर्मेंद्र, सुर साम्राज्ञी आशा भोसले, बहुआयामी कलाकार असरानी, दिग्गज हास्य अभिनेता सतीश शाह और प्रसिद्ध हंगेरियन निर्देशक बेला तार को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

    हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने वाली कालजयी फिल्मों ''''लगान'''' और ''''चांदनी बार'''' के प्रदर्शन के 25 वर्ष पूरे होने पर स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी, जबकि रेट्रोस्पेक्टिव श्रेणी के तहत अंगूर, ''''रोटी कपड़ा और मकान'''', ''''बालिका वधू'''' और ''''अनुराग'''' जैसी सदाबहार फिल्में दिखाई जाएंगी।

    खबरें और भी

    सिने जगत की कई हस्तियां करेंगी शिरकत

    फेस्टिवल में अभिनेता बाबी देओल, अभिनेत्री तापसी पन्नू, मौसमी चटर्जी, शीबा चड्ढा, मकरंद देशपांडे, दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली, सुधीर मिश्रा, मधुर भंडारकर, पान नलिन, लिलिट दुबे, आमी बरुआ, जावेद जाफरी, सयानी गुप्ता और जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर्स मुकेश छाबड़ा व टेस जोसेफ जैसे कई बड़े सितारे विभिन्न संवाद व चर्चा सत्रों में शिरकत कर मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

    प्रवेश, टिकट और पहुंचने का मार्ग

    फेस्टिवल में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह से निश्शुल्क है। इसके लिए क्यूआर कोड, पास ''''बुक माय शो'''' ऐप अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.jff.co.in से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। फिल्मों का दैनिक स्क्रीनिंग शेड्यूल वेबसाइट (www.jff.co.in/screening-2026/) पर उपलब्ध है।

    दर्शक डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचने के लिए मेट्रो, बस या निजी वाहन का उपयोग कर सकते हैं। सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनपथ (वायलेट लाइन) है, जहां से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की दूरी मात्र 300 मीटर है। इसके अलावा पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से भी पैदल या ई-रिक्शा के माध्यम से पहुंच सकते है।

    यह भी पढ़ें- सीएम विजय का बड़ा फैसला, फिल्मों की प्रोड्यूसर अर्चना कल्पथी को तमिलनाडु के मंदिर में दी बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में बदला Ohh My Dog की कमाई का गणित, Box Office पर कैसा रहा पंकज त्रिपाठी की फिल्म का हाल?