Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम विजय का बड़ा फैसला, फिल्मों की प्रोड्यूसर अर्चना कल्पथी को तमिलनाडु के मंदिर में दी बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:12 AM (IST)

    फिल्म निर्माता अर्चना कल्पथी को तमिलनाडु सरकार ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त (HR&CE) विभाग की राज्य-स्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अर्चना कल्पथी तमिलनाडु HR&CE विभाग की राज्य-स्तरीय समिति सदस्य बनीं।

    2. समिति 10 लाख से अधिक आय वाले मंदिरों में ट्रस्टी नियुक्त करेगी।

    3. अर्चना कल्पथी विजय की 'GOAT' और 'Bigil' फिल्मों की निर्माता हैं।

    डिजिटल डेस्क, चेन्नई। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर फिल्म निर्माता अर्चना कल्पथी अघोरम को तमिलनाडु सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त (HR&CE) विभाग की पुनर्गठित राज्य-स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति उन मंदिरों में गैर-वंशानुगत ट्रस्टियों की नियुक्ति का काम करेगी, जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है।

    HR&CE विभाग के सचिव जे. कुमारगुरुबरन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस सात सदस्यीय समिति का गठन दो साल के कार्यकाल के लिए किया गया है, जो 24 जुलाई से प्रभावी हो गया है।

    समिति के अन्य प्रमुख सदस्य

    बोमापुरम अधीनम के थवाथिरु शिवज्ञान बालया स्वामियों को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सेवानिवृत्त जिला और सत्र न्यायाधीश के. रामनाथन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    विजय की फिल्मों से रहा है गहरा नाता

    बता दें कि अर्चना कल्पथी 'एजीएस एंटरटेनमेंट' से जुड़ी हुई हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ने थलपति विजय की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्में जैसे 'GOAT' और 'Bigil' का निर्माण किया है।

    राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है, खासकर तब जब अभिनेता विजय ने हाल ही में अपनी आखिरी फिल्म 'जाना नायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायणन को दिल्ली में तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया था।