मंडे टेस्ट में बदला Ohh My Dog की कमाई का गणित, Box Office पर कैसा रहा पंकज त्रिपाठी की फिल्म का हाल?
7 अगस्त को रिलीज हुई ओह माय डॉग ने वीकेंड पर जबरदस्त नोट छापे। यहां देखें वर्किंग डे के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- ...और पढ़ें
-1786379800921_m.webp)
ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
HighLights
ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सोमवार को पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?
7 अगस्त को रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी की फैमिली ड्रामा ओह माय डॉग (Ohh My Dog) ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज हुई और इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 0.90 करोड़ रुपये से शुरुआत की, जिसके बाद दूसरे दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 1.25 का जबरदस्त कलेक्शन करते हुए पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की।
यह भी पढ़ें- 2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh की कमाई में साढ़े तीन गुना उछाल, संडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर देगा हैरान
हालांकि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की और इसने 650 शोज के साथ 0.18 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 3.43 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 4.11 करोड़ रुपये हुआ।
-1786379990169.webp)
ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.18 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 3.43 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 4.11 करोड़ रुपये
ओह माय डॉग की कहानी
अमित राय के निर्देशन में बनी अगस्त 2026 की हिंदी फिल्म 'ओह माय डॉग' दो डॉग्स की पैरेलल कहानी है, असम में अपू नाम का एक छोटा लड़का अपने खोए हुए पिल्ले 'मोमो' को ढूंढ रहा है, और ऑस्कर नाम का एक वफादार आवारा कुत्ता अपने इंसानी दोस्त 'प्रिंस' को खोजने निकला है, जिसे पटना से अगवा कर लिया गया था।
खबरें और भी
-1786380008972.webp)
यह फिल्म दो अलग-अलग कहानियों पर आधारित है। एक कहानी में एक कुत्ता एक लड़के को बचाने की कोशिश करता है, जबकि दूसरी कहानी में एक लड़का कुत्ते को बचाने की कोशिश करता है।
फिल्म के बारे में
'ओह माय डॉग' के निर्देशक अमित राय हैं। इसे राजेश भारद्वाज, अमित राय और सना वारसी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा, पवन मल्होत्रा और श्रीधर दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भारत में 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।