Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा से NH-9 पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, गाजियाबाद से सराय काले खां तक थमे वाहन

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:06 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में NH-9 पर कांवड़ियों के आवागमन के कारण भारी जाम लग गया, जिससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने वैकल् ...और पढ़ें

    गाजीपुर के पास एनएच-नौ पर लंबा जाम लगा। फोटो- जागरण

    गाजीपुर के पास एनएच-नौ पर लंबा जाम लगा। फोटो- जागरण 

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली के NH-9 पर लगा भारी जाम।

    2. कांवड़ियों के आवागमन से यातायात बुरी तरह प्रभावित।

    3. यात्री घंटों फंसे, वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया गया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को एनएच-9 पर गाजियाबाद से सराय काले खां की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जाम लग गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का आवागमन जारी रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

    WhatsApp Image 2026-08-11 at 10.15.19 AM

    कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही के कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं।

    WhatsApp Image 2026-08-11 at 12.56.29 PM (2)

    यात्री घंटों फंसे रहे और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व यातायात विभाग ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया, लेकिन भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई।

    WhatsApp Image 2026-08-11 at 12.56.30 PM

    अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ियों की सुरक्षा और सुचारू आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

    WhatsApp Image 2026-08-11 at 12.56.29 PM (1)

    गाज़ीपुर के पास दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस वे खाली है और एनएच-नौ पर लगा है जाम।

    फिर भी एनएच-9 और एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या बनी हुई है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़ वाले समय से बचें।

    कांवड़ मार्ग खुलते ही उद्योगों को मिलेगी रफ्तार

    कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद आज से गाजियाबाद के प्रमुख कांवड़ मार्ग खुल जाएंगे। एक सप्ताह से प्रभावित औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां अब सामान्य होने लगेंगी। माल की आवाजाही शुरू होने से उत्पादन और कारोबार को गति मिलेगी।

    कांवड़ यात्रा के कारण एक सप्ताह तक कई प्रमुख मार्ग बंद रहे, जिससे भारी वाहनों पर प्रतिबंध से कच्चे माल और तैयार उत्पाद की ढुलाई प्रभावित हुई। मेरठ रोड, कविनगर, बुलंदशहर रोड सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में उत्पादन प्रभावित रहा। मार्ग खुलने के बाद लंबित ऑर्डरों की आपूर्ति तेज होगी और इकाइयां पूर्ण क्षमता से संचालित होंगी।

    खबरें और भी