Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कब खुलेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे? दोपहर बाद लिया जाएगा फैसला

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:12 AM (IST)

    कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगे ट्रैफिक प्रतिबंध मंगलवार दोपहर बाद हट सकते हैं, जिससे नोएडा-गाजियाबाद के लोगों को जाम से राहत मिल ...और पढ़ें

    विजय नगर बागु कट के पास दिल्ली-मेरठ रोड कांवड़ के चलते बंद किए जाने के कारण सोमवार को एनएच-9 पर जाम लगा था। फोटो- जागरण

    विजय नगर बागु कट के पास दिल्ली-मेरठ रोड कांवड़ के चलते बंद किए जाने के कारण सोमवार को एनएच-9 पर जाम लगा था। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा समाप्त होने पर 15 दिन बाद सामान्य होगा यातायात

    2. कांवड़ यात्रा के कारण लगे प्रतिबंध जल्द हटेंगे

    3. बुधवार से नोएडा-गाजियाबाद में यातायात सामान्य होगा

    डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। नोएडा-गाजियाबाद वालों को ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल सकती है। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) मंगलवार यानी 11 अगस्त तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते सोमवार को एनएच-9 पर 12 किलोमीटर लंबा जाम लगा था, लेकिन आज से वाहन चालकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    डाक कांवड़ घटी तो खुलेगा DME

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डाक कांवड़ियों की संख्या कम होने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) को आम जनता के लिए फिर से खोलने पर मंगलवार दोपहर को विचार किया जा सकता है। इस संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे मंगलवार को भी बंद रहेगा, लेकिन दोपहर में कांवड़ियों की आवाजाही की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 12.05.45 PM

    उन्होंने उम्मीद जताई कि दोपहर तक कांवड़ियों की संख्या घट सकती है तो मेरठ-यूपी गेट वाले हिस्से को यातायात के लिए दोबारा खोला जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला जमीनी हालात को देखकर ही लिया जाएगा।

    29 जुलाई से कई मार्गों पर लागू हुआ था डायवर्जन

    कांवड़ यात्रा के कारण 29 जुलाई से कई मार्गों पर डायवर्जन लागू हुआ था। मंगलवार दोपहर बाद से अधिकांश मार्गों पर डायवर्जन समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बुधवार से यातायात सामान्य होगा।

    दिल्ली-मेरठ रोड पर सामान्य दिनों की तरफ वाहनों की आवाजाही होगी। पूरे मार्ग पर लाखों की आबादी को इस दौरान साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र में परेशानी उठानी पड़ती है।

    कालिंदी कुंज मार्ग पर 12 अगस्त तक जाम के आसार

    दूसरी ओर, कालिंदी कुंज के आसपास यात्रा करने वाले लोगों को 12 अगस्त तक यातायात में देरी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के भारी दबाव और ओखला बैराज-कालिंदी कुंज मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण इस क्षेत्र में गाड़ियों की रफ्तार धीमी रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में NH9 पर फंसीं रहीं एक लाख गाड़ियां, 15 किमी लंबे जाम में 5 घंटे तक जूझे लोग

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर थमी वाहनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना