DU: लेडी श्रीराम कॉलेज में छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, हॉस्टल की नई बिल्डिंग का हुआ उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के हॉस्टल की मरम्मत के बाद पुनर्निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया है। अब छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिले ...और पढ़ें

HighLights
लेडी श्रीराम कॉलेज हॉस्टल की पुनर्निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ।
छात्राओं को अब बेहतर और आरामदायक हॉस्टल सुविधाएं मिलेंगी।
छत की वाटरप्रूफिंग, नए बाथरूम, एसी कमरे शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के लेडी श्रीराम कॉलेज के हॉस्टल में अब छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को रेजिडेंस हॉल की पुनर्निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन कर इसे दोबारा खोल दिया गया है।
छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने और कैंपस का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए तैयार की गई बिल्डिंग का उद्घाटन गवर्निंग बाडी की सदस्य वासवी भरत राम ने किया। मौके पर प्राचार्या प्रो. कनिका के. आहूजा, हॉस्टल वार्डन डा. उज्जयिनी रे सहित फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी, छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
हॉस्टल की बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य एसआरएफ फाउंडेशन के योगदान से कराया गया है। इसके तहत छत की वाटरप्रूफिंग, बाथरूम ब्लाक का दोबारा से निर्माण, दूसरी मंजिल के कमरों में एयर कंडीशनर लगाने का काम पूरा हुआ है।
इससे छात्राओं को आरामदायक और पहले से बेहतर हॉस्टल सुविधाएं मिलेंगी। बिल्डिंग में सौ कमरों को नए विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया है, जिनकी क्षमता 150 छात्राओं की हैं। मौके पर प्रो. कनिका के. आहूजा ने कहा कि रंग-रोगन और नए फर्नीचर के साथ यहां छात्राओं को बेहतरीन सुविधाएं देना ही मकसद था।