बायोमेट्रिक मशीन में पानी डालकर हाजिरी से बचने का शक, दिल्ली समाज कल्याण विभाग अब लगाएगा CCTV कैमरे
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग में कर्मचारियों द्वारा बायोमेट्रिक मशीनों में पानी डालकर उन्हें खराब करने का मामला सामने आया है। इस गंभीर समस्या से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
बायोमेट्रिक मशीनों में पानी डालकर उन्हें जानबूझकर खराब किया गया।
कर्मचारियों पर मशीनों को नुकसान पहुंचाने का संदेह व्यक्त किया गया।
विभाग ने सभी बायोमेट्रिक मशीनों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग में कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने वाली बायोमेट्रिक मशीनों से छेड़छाड़ और उन्हें जानबूझकर खराब करने का मामला सामने आया है।
अधिकारियों को संदेह है कि कुछ कर्मचारी मशीनों में पानी डालकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ताकि उपस्थिति दर्ज न हो सके।
इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए विभाग ने अपने सभी जिला कार्यालयों, वेलफेयर होम और संस्थानों में लगी बायोमेट्रिक मशीनों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है।
उपकरणों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का शक
विभाग की हालिया समीक्षा बैठक में सामने आया कि सर्विस इंजीनियरों की जांच के दौरान कई मशीनों के भीतर पानी पाया गया, जबकि आसपास पानी का कोई स्रोत या पाइपलाइन नहीं थी। इससे साफ जाहिर होता है कि उपकरणों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
इसके अलावा, फील्ड ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों की सुविधा और मशीनों की खराबी से निपटने के लिए विभाग मोबाइल आधारित फेस-रिकग्निशन और जियो-लोकेशन सिस्टम लागू करने की तकनीकी संभावनाओं पर भी काम कर रहा है। सभी शाखाओं को दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट समय पर भेजने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।