Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में शिवरात्रि तक सड़कों पर संभलकर निकलें, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:55 AM (IST)

    दिल्ली में सावन शिवरात्रि (11 अगस्त) के मद्देनजर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 11 अगस्त तक भारी व्यावसायिक ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

    कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 

    HighLights

    1. 11 अगस्त तक भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक।

    2. गुरुग्राम और एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो से चलने की सलाह।

    3. कांवड़ यात्रा के दौरान 8 प्रमुख रूटों पर जाने से बचें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि (11 अगस्त) को देखते हुए हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखा होगा। पुलिस ने गुरुग्राम और एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों से मेट्रो से चलने की सलाह दी है।

    कांवड़ियों की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से 11 अगस्त तक कांवड़ मार्गों पर भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

    NCR News - 2026-08-09T103306.121

    कश्मीरी गेट के समीप यमुना ब्रिज पर जाती कावड़ लेकर जाती महिला । चंद्र प्रकाश मिश्र

    इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने आम वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें 11 प्रमुख व्यस्त रूटों से बचने और वैकल्पिक मार्गों या मेट्रो सेवा का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।

    1,829 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती

    यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1,829 कर्मियों को सड़कों पर तैनात किया है। कांवड़ शिविरों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रमुख सड़कों पर 1 से 2 लेन केवल कांवड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित की गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूप से गुरुग्राम और आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है।

    इन 8 प्रमुख रूटों पर जाने से बचें

    कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए आम वाहन चालकों को निम्नलिखित मार्गों का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है:

    • अक्षरधाम से धौला कुआं मार्ग: अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर, आईएसबीटी, रानी झांसी रोड, फैज रोड, धौला कुआं, एनएच-48 व राजोकरी बॉर्डर।
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली मार्ग: सराय काले खां, आश्रम चौक, मूलचंद, एंड्रयूज गंज, एम्स, अरबिंदो मार्ग, आईआईटी, लाडो सराय, एमजी रोड व आया नगर बॉर्डर।
    • उत्तर-पूर्वी दिल्ली आंतरिक मार्ग: भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद रोड, लोनी फ्लाईओवर, गोकुलपुरी, 66 फुटा रोड, सीलमपुर व जीटी करनाल रोड।
    • सिंघु बॉर्डर मार्ग: भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद ब्रिज, आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक, एनएच-44 (जीटी करनाल रोड) व सिंघु बॉर्डर।
    • पश्चिमी दिल्ली लिंक: मुकरबा चौक, पीरागढ़ी व टिकरी बॉर्डर।
    • एनएच-9 व बदरपुर मार्ग: महाराजपुर बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, एनएच-9, सराय काले खां, आश्रम, मथुरा रोड व बदरपुर बॉर्डर।
    • नोएडा-गुरुग्राम कनेक्टिंग मार्ग-1: कालिंदी कुंज, मथुरा रोड, आईआईटी, अरबिंदो मार्ग व आया नगर बॉर्डर।
    • नोएडा-गुरुग्राम कनेक्टिंग मार्ग-2: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, खानपुर, मेहरौली-बदरपुर (MB) रोड व आया नगर।

    आसान सफर के लिए वैकल्पिक मार्ग

    ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन चालक नीचे दिए गए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव कर सकते हैं:

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एम्स जाने के लिए

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (सर्विस रोड) ➔ गीता कॉलोनी ➔ यमुना ब्रिज ➔ एमजी रोड ➔ प्रगति मैदान टनल ➔ इंडिया गेट ➔ शाहजहां रोड ➔ अरबिंदो मार्ग।

    पूर्वी दिल्ली से एम्स जाने के लिए

    विकास मार्ग ➔ आईटीओ ➔ बहादुर शाह जफर मार्ग ➔ मथुरा रोड ➔ लाला लाजपत राय रोड ➔ लोधी पुल ➔ डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर।

    एयरपोर्ट (IGI Airport) जाने के लिए

    आईटीओ ➔ मंडी हाउस ➔ जनपथ रोड ➔ सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर ➔ चाणक्यपुरी (सेनापति मार्ग) ➔ नेल्सन मंडेला मार्ग ➔ वसंत कुंज मार्ग।

    यह भी पढ़ें- भोजन-पानी से स्वास्थ्य तक 24 घंटे सुविधाएं, कांवड़ियों की सेवा में जुटी दिल्ली सरकार

    यह भी पढ़ें- 5.50 करोड़ की ब्रिटिश लग्जरी कार पर अनोखी कांवड़, गाजियाबाद में देखने को रोड पर जुटी भीड़

     

    खबरें और भी