5.50 करोड़ की ब्रिटिश लग्जरी कार पर अनोखी कांवड़, गाजियाबाद में देखने को रोड पर जुटी भीड़
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली के छह शिवभक्तों ने 5.50 करोड़ की ब्रिटिश लग्जरी कार के प्रारूप वाली अनोखी कांवड़ बनाई, जिस पर भगवान शिव को ...और पढ़ें
-1786185928925_m.webp)
अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी। जागरण
HighLights
गाजियाबाद में 5.5 करोड़ की लग्जरी कार कांवड़ बनी आकर्षण।
दिल्ली के शिवभक्तों ने आठ लाख में तैयार की अनोखी कांवड़।
भगवान शिव को लग्जरी कार में विराजमान कर हरिद्वार से लाए गंगाजल।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। भक्तों की भक्ति, तपस्या, श्रद्धा और संकल्प से भरी कांवड़ यात्रा में शनिवार को जीटी रोड पर अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही।
गाजियाबाद में मार्ग से गुजर रही रंग-बिरंगी और मनमोहक कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। दिल्ली के उत्तमनगर के नवादा निवासी छह कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ को करीब 5.50 करोड़ की ब्रिटिश लग्जरी कार के प्रारूप वाली कांवड़ पर सवार कर अनूठा रूप प्रस्तुत किया। इस कांवड़ को तैयार करने में करीब आठ लाख का खर्चा आया है।
गंगाजल लेकर लौटना शुरू किया
शिवभक्त दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशांत त्यागी, सौरभ, पवन व रमन गहलौत बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटना शुरू किया था। शनिवार को वह गाजियाबाद में पहुंचे। उन्होंने करोड़ों रुपये कीमत की लग्जरी कार में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया है।

मार्ग से कार गुजरने के दौरान भोलेनाथ के दर्शन करने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग रुकते नजर आए। कार में सवार भोलेनाथ को देखकर कांवड़ मार्ग पर मौजूद शिवभक्तों और ग्रामीणों में भी उत्साह दिखाई दिया।
शिवभक्त रमन गहलौत ने बताया कि वह पहले भोलेनाथ को कंधे पर बैठाकर कांवड़ लाते थे। इस बार भोलेनाथ की कृपा से मिली लग्जरी कार को ही उनकी सवारी बना दिया। वह अपने साथियों के साथ कार को खींचकर शिवालय तक ले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- CM योगी आज कांवड़ यात्रा मार्ग का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल
उन्होंने बताया कि कार में सवार भोलेनाथ को दिल्ली शिवालय तक पहुंचाने के बाद विधि-विधान से गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों का कहना है कि उनके लिए यह यात्रा केवल कांवड़ लाने की परंपरा नहीं, बल्कि भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और समर्पण का संकल्प है। हर बार कुछ नई कांवड़ लाते हैं।
खबरें और भी
कांवड़ बनवाने में खर्च हुए आठ लाख रुपये
जिस कार पर भगवान शिव को सवार किया गया है वह मैकलारेन स्पोर्ट्स कार का प्रारूप है। इस ब्रिटिश कार की कीमत करीब 5.50 करोड़ रुपये है, लेकिन इसे तैयार कराने में करीब आठ लाख रुपये का खर्चा आया है।