Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजन-पानी से स्वास्थ्य तक 24 घंटे सुविधाएं, कांवड़ियों की सेवा में जुटी दिल्ली सरकार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:46 AM (IST)

    दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रियों की सेवा को नारायण सेवा मानकर हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिलशाद गार्डन में कांवड़ सेवा श ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रियों की सेवा को नारायण सेवा मानकर हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।

    दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रियों की सेवा को नारायण सेवा मानकर हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।

    HighLights

    1. सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविर का दौरा किया।

    2. दिल्ली सरकार कांवड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।

    3. कांवड़ समितियों को आर्थिक सहायता और मुफ्त बिजली मिल रही है।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नर सेवा ही नारायण सेवा है, ऐसे में दिल्ली सरकार भोले के भक्तों की सेवा कर ईश्वर की सेवा कर रही है। सरकार का प्रयास रहा है कि हर कांवड़िया को हर संभव सुविधा दी जाए। यही कारण है कि दिल्ली सरकार का हर विभाग सेवा में लगा है। ये बातें सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिलशाद गार्डन स्थित कांवड़ सेवा शिविर में कहीं।

    वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचे शिवभक्तों के स्वागत में पहुंचीं थीं। उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों से संवाद कर उनकी यात्रा और शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, विश्राम और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

    शिविर संचालकों और सेवा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांवड़िया भगवान भोलेनाथ का स्वरूप है और शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक है।

    सावन के दौरान हजारों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इस वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हो रही हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त और कांवड़ सेवा शिविर को किसी तरह की असुविधा न हो।

    इसके लिए सरकार की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शिविरों में 24 घंटे नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल और जितेंद्र महाजन समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त, शिविर संचालक और सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    कांवड़ शिविरों के लिए सरकारी सहायता

    विधायक संजय गोयल ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से कांवड़ समितियों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत 20 हजार वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में छह से 12 दिन तक संचालित होने वाले बड़े कांवड़ शिविरों को 15 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा शिविरों के लिए 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की व्यवस्था की गई है। अन्य श्रेणियों के शिविरों के अनुदान में भी वृद्धि की गई है।

    यह भी पढ़ें: मां से झगड़कर भागी किशोरी जालंधर से बरामद, दिल्ली पुलिस ने की सकुशल वापसी