Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '​गिफ्ट डीड पर हटे शुल्क, नजफगढ़ सब्जी मंडी को करें शिफ्ट...; दिल्ली विधानसभा में उठे जनता से जुड़े 4 बड़े मुद्दे

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों ने अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याएं उठाईं। गिफ्ट डीड पर शुल्क हटाने, नजफगढ़ सब्जी मंडी से जाम, दिल्ली जल ...और पढ़ें

    विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को बोलतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ मौजूद मंत्री प्रवेश वर्मा। फाइल फोटो

    विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को बोलतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ मौजूद मंत्री प्रवेश वर्मा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गिफ्ट डीड पर शुल्क हटाने की मांग उठी।

    2. नजफगढ़ सब्जी मंडी से ट्रैफिक जाम का मुद्दा।

    3. ठेकेदारी प्रथा में कर्मचारियों के शोषण पर चिंता जताई।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे और आखिरी दिन मंगलवार को विशेष उल्लेख (नियम संख्या 280) के तहत कई विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं सदन में उठाईं। इस दौरान गिफ्ट केस में शुल्क हटाने, नजफगढ़ सब्जी मंडी से लगने वाले ट्रैफिक जाम, दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार और ठेकेदारी प्रथा में कर्मचारियों से अनुचित सेवा लेने का मुद्दा उठाया गया। सदन में इन मुद्दों पर चर्चा के दौरान विधायकों ने सरकार से जल्द समाधान की अपेक्षा जताई।

    भाजपा विधायक तिलकराम गुप्ता ने जीपीए (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ब्लड रिलेशन में अलग से कोई शुल्क नहीं लगता, लेकिन गिफ्ट केस में शुल्क लिया जाता है। इसे भी हटाया जाना चाहिए।

    NCR News - 2026-08-11T122415.259

    विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ में लगने वाली सब्जी मंडी की समस्या पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि यह मंडी जाम का सबब बन रही है। इसके लिए कोई वैकल्पिक जगह खोजकर इसे वहां शिफ्ट किया जाना चाहिए।

    विधायक करनैल सिंह ने सोसायटियों में दिल्ली जल बोर्ड के कनेक्शन और जल आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की।

    वहीं, विधायक जितेंद्र महाजन ने ठेकेदारी प्रथा में कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी विभागों में लगाया गया है, लेकिन न तो उन्हें पूरा वेतन मिलता है और न ही सुविधाएं। मर्जी से हटा भी दिया जाता है। उन्होंने इस प्रथा में सुधार की मांग की। 

    विधायक प्रवेश रत्न ने सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को पर्याप्त बजट दिया जाए और आसपास की सड़कें भी बनाई जाएं। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने गिग वर्कर्स के प्रताड़ना का मामला उठाया। उन्होंने श्रम विभाग से इस संबंध में उपयुक्त कदम उठाने की मांग की।

    विधायक श्याम शर्मा ने सड़कों पर घूमने वाली निराश्रित गायों की समस्या पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान किया जाए और पशु पालकों की जिम्मेदारी तय की जाए। उधर, विधायक सुरेंद्र कुमार ने अपनी विधानसभा में जलापूर्ति को लेकर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विभिन्न काॅलोनियों में कई-कई दिन पानी नहीं आता। इस समस्या पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    विधायक अनिल गोयल ने सिविल डिफेंस वॉलेंटियर के पंजीकरण लंबे समय से बंद पड़े होने और भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने इस पर संज्ञान लेने की मांग की। वहीं, विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने बिजली के मीटर बहुत तेजी से भागने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी के ये मीटर हैं, वहां जांच की जानी चाहिए। दाल में कुछ काला है।

    यह भी पढ़ें- 'महिला बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं...AAP ने किए 30 हजार करोड़ के घोटाले', लक्ष्मी योजना पर CM रेखा गुप्ता का जवाब

    यह भी पढ़ें- लक्ष्मी योजना को BJP ने बताया ऐतिहासिक, AAP ने 10 साल की रेजिडेंसी समेत हर शर्त पर दागे सवाल; नहीं सुना CM का जवाब