विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA के 1224 फ्लैट्स पर मिल रही 25 प्रतिशत की भारी छूट

Published: Thu, 13 Aug 2026 02:22 PM (IST)

डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना के तहत दिल्ली के नरेला में 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25% की छूट मिल रही है।

डीडीए ने 25% छूट के साथ कर्मजीवी आवास योजना शुरू की है। फोटो सौजन्य- DDA

डीडीए ने 25% छूट के साथ कर्मजीवी आवास योजना शुरू की है। फोटो सौजन्य- DDA

HighLights

  1. नरेला में 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध

  2. सरकारी कर्मचारियों और पेशेवरों के लिए 25% छूट

  3. बुकिंग 15 अगस्त से 30 अक्टूबर 2026 तक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) राजधानी दिल्ली में घर खरीदने की चाहत रखने वाले नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सुनहरा मौका दे रहा है। डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना सेवारत और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए है, जिसका लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

योजना के तहत उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नरेला (सेक्टर A1 से A4 और पॉकेट-11) में स्थित 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत वो लोग भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास दिल्ली या अन्य जगहों पर पहले से प्रॉपर्टी है। एक आवेदक अलग-अलग श्रेणियों में कई फ्लैट भी खरीद सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का देश का नागरिक और न्यूनतम उम्र 18 वर्ष का होना जरूरी है। यह योजना मुख्य रूप से दो श्रेणियों के पेशेवरों के लिए है:

  1. सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी: केंद्र/राज्य सरकार, PSU, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक बैंकों, स्थानीय निकायों, सरकारी विश्वविद्यालयों और अस्पतालों के सेवारत या रिटायर्ट नियमित कर्मचारी।
  2. पेशेवर: डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), आर्किटेक्ट, टाउन प्लानर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और शिक्षक।

किस श्रेणी में कितने फ्लैट्स और क्या है बुकिंग राशि?

  • 1-BHK (ब्लॉक Y): 384 फ्लैट्स | क्षेत्रफल: 60–61 वर्ग मीटर | बुकिंग राशि: ₹50,000
  • 2-BHK (ब्लॉक A, B, C): 432 फ्लैट्स | बुकिंग राशि: ₹4,00,000
  • 3-BHK (ब्लॉक Q, R, S): 408 फ्लैट्स | क्षेत्रफल: 164–184 वर्ग मीटर | बुकिंग राशि: ₹10,00,000

कब से होगी बुकिंग?

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन डीडीए के आधिकारिक पोर्टल पर 24 जुलाई 2026 से रजिस्ट्रेशन जारी है जबकि बुकिंग प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी, जो 30 अक्टूबर 2026 (या सभी फ्लैट्स बुक होने तक) चलेगी।

क्या हैं भुगतान की शर्तें?

'डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर' जारी होने के 60 दिनों के भीतर पूरे फ्लैट की कीमत चुकानी होगी। जरूरत पड़ने पर 10 प्रतिशत ब्याज के साथ 30 दिनों का अतिरिक्त ग्रेस पीरियड दिया जाएगा।

आवेदक के लिए जरूरी दस्तावेज

सरकारी / PSU कर्मचारियों के लिए:

कर्मचारी / पेंशनभोगी पहचान पत्र (ID Card) या नियोक्ता (Employer) प्रमाण पत्र।
हालिया सैलरी स्लिप या फॉर्म-16।

पेशेवरों (Professionals) के लिए:

प्रोफेशनल डिग्री सर्टिफिकेट।
काउंसिल/संस्था का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लेटेस्ट आईटीआर (ITR), या एम्प्लॉई ID Card/सर्टिफिकेट।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में घर बनाना होगा आसान, इन कॉलोनियों के मकानों को भी मिलेगा पुनर्निर्माण का अधिकार

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेंगे 20 लाख फ्लैट और मेट्रो स्टेशनों के पास TOD जोन, वर्टिकल डेवलपमेंट को लेकर DDA की बड़ी तैयारी