AI समिट में विरोध की थी खास तैयारी, पहले काले छातों पर स्टीकर लगाकर करना था विरोध; अचानक बदली योजना
भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले काले छातों पर स्टिकर लगाकर विरोध क ...और पढ़ें

भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में टीशर्ट लेकर प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। सौजन्य : विडियोग्रैब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध-प्रदर्शन रणनीति के तहत अंजाम दिया गया था। जैसे-जैसे पुलिस मामले में जांच कर रही है, इसके पीछे की सुनियोजित साजिश की परतें एक-एक कर सामने आ रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपितों की योजना एआई समिट में काले रंग के छातों पर प्रिंटेड स्टिकर चिपकाकर अंदर ही अंदर विरोध-प्रदर्शन करने की थी।
अचानक बदल दी रणनीति
जांच में पता चला है कि इसके लिए विशेष रूप से स्टिकर तैयार कराए गए थे, लेकिन भारत मंडपम के हाई-सिक्योरिटी जोन में कड़ी जांच और तलाशी को देखते हुए पकड़े जाने की आशंका के चलते आरोपितों ने अपनी रणनीति बदलते हुए टी-शर्ट पर स्लोगन छपवाकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया।
अलग-अलग जगहों से कराई प्रिंटिंग
जांच में सामने आया है कि स्टिकर और टी-शर्ट अलग-अलग स्थानों से प्रिंट कराई गई थीं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री कहां-कहां तैयार कराई गई और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका रही।
जांच एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम को बड़े षड्यंत्र के एंगल से भी खंगाल रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इतने हाई-सिक्योरिटी जोन में बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ पहुंचना और सुनियोजित तरीके से प्रदर्शन करना किसी संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है।
खबरें और भी
नेटवर्क की हर कड़ी की तलाश
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे किसी बड़े संगठन, राजनीतिक रणनीति या बाहरी प्रभाव की भूमिका तो नहीं है। इसके तहत आरोपितों के मोबाइल फोन, इंटरनेट मीडिया अकाउंट और काल डिटेल रिकार्ड की तकनीकी जांच की जा रही है। साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किए गए वीडियो, तस्वीरें और संदेशों की फाेरेंसिक जांच कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
भारत मंडपम में बढ़ाई सुरक्षा
भारत मंडपम परिसर में घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ बहुस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। अब सघन तलाशी और पहचान सत्यापन के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोजकों ने भी सुरक्षा प्रोटोकाल की समीक्षा शुरू कर दी है।
नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि आरोपितों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर क्यूआर कोड के जरिए प्रवेश किया था। स्वेटर-जैकेट पहनकर वे हाॅल नंबर पांच की लाॅबी में पहुंचे और अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- एआइ समिट में यूथ कांग्रेस की अराजकता पर भड़का भाजयुमो, देहरादून में राहुल गांधी का पुतला फूंका
यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी के घर रची गई देश को बदनाम करने की साजिश', AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी
यह भी पढ़ें- AI समिट में यूथ कांग्रेस ने मचाया बवाल, हिरासत में कई कार्यकर्ता; बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस
यह भी पढ़ें- 'देश की छवि खराब करने की कोशिश', भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM योगी का बयान