'राहुल गांधी के घर रची गई देश को बदनाम करने की साजिश', AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी
भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि यह कोई अचानक हुई घटना नही ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यूथ कांग्रेस कार्यकता AI समिट में घुस आए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन को बीजेपी ने देश के खिलाफ बताया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना। यह देश के लिए शर्म की बात है।
भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया ऐसा
बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया, यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ उन लोगों के फायदे में है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना नहीं।
खबरें और भी
देश की छवि खराब करने की कोशिश
बीजेपी नेता संवित पात्रा ने कांग्रेस की इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने देश को शर्मिंदा करने के लिए ऐसा किया है। संवित पात्रा ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा सोची समझी साजिश के तहत किया गया। ये संयोग नहीं कांग्रेस का प्रयोग है। यह कांग्रेस देश की छवि खराब करने की कोशिश है। रंग में भंग डालना इनका काम है।
सोची-समझी रणनीति
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "कुछ प्रदर्शनकारी बारकोड लेकर कार्यक्रम के भीतर प्रवेश कर गए थे और उन्होंने विरोध स्वरूप अपनी टी-शर्ट उल्टी पहनी हुई थी। यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी।
यह किसी युवा कांग्रेस नेता द्वारा सड़क पर रची गई योजना नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम की योजना राहुल गांधी के आवास पर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति में बनाई गई थी।"
भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब पूरा विश्व भारत को नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में हमारे बढ़ते वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा था, उस समय कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने का रास्ता चुना।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है।मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं।
जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है। दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है।
भारत की जनता भली-भांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है।"
यह भी पढ़ें- AI समिट में यूथ कांग्रेस ने मचाया बवाल, हिरासत में कई कार्यकर्ता; बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस