AI समिट में यूथ कांग्रेस ने मचाया बवाल, हिरासत में कई कार्यकर्ता; बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने शर्टलेस ह ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे एआइ समिट में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने पर ले गई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
स्वेटर और जैकेट पहनकर घुसे
नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि यह करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने क्यूआर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आए। इन्होंने स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और बाद में इन्होंने हाल नंबर 5 के लाबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे।
प्रदर्शनकारियों में बिहार से 35 वर्षीय कृष्णा हैं, जो कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के ही 33 वर्षीय कुंदन यादव जो कि प्रदेश सचिव हैं इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं, भी शामिल थे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने गरिमा की जगह अशांति को चुना - BJP
प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि, राष्ट्रीय शर्मिंदगी... जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और तकनीक के क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना।
खबरें और भी
Rahul Gandhi के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थल पर अर्धनग्न होकर हंगामा किया, जो स्पष्ट रूप से विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कदम था।
-1771580166775.png)
पोस्ट में आगे लिखा कि जब देश खुद को एक वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, तब इस तरह का व्यवहार केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को कमजोर होते देखना चाहते हैं। राजनीतिक विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं।
यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी के घर रची गई देश को बदनाम करने की साजिश', AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी
पोस्ट के अंत में यह भी लिखा की लिखा भारत इससे बेहतर का हकदार है।
हर बेरोजगार युवा का गुस्सा
इसपर यूथ कांग्रेसे के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदय भानू चिब ने कहा कि, आज यूथ कांग्रेस के सदस्य एआई समिट में गए और ‘पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह गुस्सा सिर्फ हमारे यूथ कांग्रेस के सदस्यों का नहीं है, बल्कि हर उस युवा का है जो आज बेरोजगार है, और उनमें से हर कोई जानता है कि हमारे प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं।
अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील पर उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि यह डील हमारे किसानों और आम लोगों को नुकसान पहुंचाएगी। इसका फायदा सिर्फ अमेरिका को होगा। युवाओं की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।"

कांग्रेस के लिए एआई मतलब एंटी इंडिया - शहजाद पूनावाला
इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI का मतलब Ambitious India, Artificial Intelligence या Aspirational India नहीं है, बल्कि Anti-India है। यह INC नहीं, बल्कि ANC (Anti-National Congress) है।
उन्होंने कहा कि, AI समिट की दुनिया भर में सराहना हो रही है। एमानुएल मैक्रों से लेकर एंटोनियो गुटेरेस तक, और टेक कंपनियों के दिग्गजों में सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। यहां तक कि शशि थरूर ने भी AI समिट को बेहतरीन बताया।
लेकिन राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। यह एक चरित्रहीन, दिमागहीन और भावनाहीन विरोध है। यह विरोध भाजपा के खिलाफ नहीं है, प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं है, बल्कि भारत की उपलब्धियों के खिलाफ विरोध है।
यह भी पढ़ें- AI Summit: भारत मंडपम में गूगल चीफ पिचाई ने ली कॉफी की चुस्की, कहा- 'वाह'; देखें वीडियो
यह भी पढ़ें- AI Summit: वैश्विक सीईओ के साथ मोदी का मंथन, एआई सहयोग और निवेश के अवसरों पर रहा जोर
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।