'फाइलों में डिलीवरी और अस्पतालों से गायब', 650 करोड़ के दवा घोटाले में सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार को घेरा
आप ने दिल्ली सरकार के 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले में अस्पतालों तक दवाओं की कागजी सप्लाई का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि 70-80% दवाएं केवल फा ...और पढ़ें

HighLights
आप ने 650 करोड़ के दवा घोटाले में कागजी सप्लाई का आरोप लगाया
70-80% दवाएं केवल फाइलों में, वास्तविक आपूर्ति बहुत कम हुई
सरदार पटेल अस्पताल में दवाएं रिकॉर्ड में, पर मौजूद नहीं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने अब दवाओं की अस्पतालों तक सप्लाई में भी अनियमितता का आरोप लगाया है।
आप के प्रदेश स्तर के नेताओं ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि सरकार की ओर से खरीदी गई दवाओं का बड़ा हिस्सा अस्पतालों तक पहुंचने के बजाय केवल सरकारी फाइलों में ही वितरित दिखाया जा रहा है।
आप ने आरोप लगाया कि करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की दवाओं को 400 करोड़ रुपये में खरीदा गया और अब इन दवाओं की वास्तविक आपूर्ति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कागजों में ही दवाएं अस्पताल में पहुंचीं
आप के अनुसार करीब 70 से 80 प्रतिशत दवाएं कागजों में अस्पतालों तक पहुंची दिखाई गईं, जबकि वास्तविक रूप से केवल 20 से 30 प्रतिशत दवाएं ही पहुंचीं।
आप ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल का हवाला देते हुए कहा कि वहां लाखों रुपये की दवाओं की आपूर्ति रिकार्ड में दर्ज है, लेकिन अस्पताल में उनकी मौजूदगी नहीं मिली।
आप के दिल्ली संयोजक साैरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे खरीद प्रक्रिया के साथ-साथ स्टाक और वितरण व्यवस्था की भी जांच जरूरी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- शिक्षिका पर नकाबपोश सिरफिरे के हमले से लेकर नाले में केले धोने तक... दिल्ली-NCR के वायरल VIDEOS
यह भी पढ़ें- मैगी में लेड के विवाद से नेस्ले इंडिया को मिला छुटकारा, 11 साल पुराने केस में दिल्ली HC से मिली राहत