Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षिका पर नकाबपोश सिरफिरे के हमले से लेकर नाले में केले धोने तक... दिल्ली-NCR के वायरल VIDEOS

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:41 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बीते हफ्ते कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें इंदिरापुरम मॉल में युवती पर चाकू से हमला और नाले के पानी में केले धोने की घटनाएं शामिल हैं। इ ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. इंदिरापुरम मॉल में युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया।

    2. लोनी में नाले के दूषित पानी में केले धोए गए।

    3. जलभराव के कारण फरीदाबाद-नोएडा में वाहन फंसे, शिक्षिका पर हमला।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बीते हफ्ते कई ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिनके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुए। कहीं मॉल में युवक ने चाकू लेकर युवती को पीटा तो कहीं नाले के दूषित पानी में केले धोने का वीडियो वायरल हुआ।

    इसके अलावा फरीदाबाद में जलमग्न अंडरपास में फंसी फार्च्यूनर और नोएडा में पानी में फंसी एंबुलेंस के वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, फरीदाबाद के स्कूल में शिक्षिका की हत्या की वारदात का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। देखें, बीता हफ्ता किन वायरल घटनाओं के चलते चर्चा में रहा...

    इंदिरापुरम मॉल में चाकू लेकर युवती को पीटा

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया माल में युवक द्वारा युवती को चाकू दिखाकर थप्पड़ मारने का चार-पांच सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।

    पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की तो सामने आया कि दोनों पहले नोएडा की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। विवाद के बाद युवक ने युवती को पीटा था। पुलिस ने डासना निवासी आरोपित साजिद को गिरफ्तार कर लिया।

    नाले के दूषित पानी में केले धोने का वीडियो वायरल

    लोनी के प्रशांत विहार काॅलोनी में नाले के दूषित पानी में केले धोने का 10 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि गोदाम के कर्मचारी केले धोने के बाद उन्हें स्टोर करने के लिए ले जा रहे थे।

    सावन के दौरान वीडियो सामने आने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामला संज्ञान में लेकर जांच की बात कही है।

    बारिश के बीच अंडरपास में फंसी स्कूल बस और फॉर्च्यूनर

    फरीदाबाद में लगातार बारिश के कारण अंडरपास में जलभराव की स्थिति भी चर्चा में रही। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में दिन के समय एक स्कूल बस पानी में फंस गई थी। बाद में बारिश जारी रहने से जलस्तर और बढ़ गया।

    खबरें और भी

    इसी अंडरपास में फार्च्यूनर फंसने की घटना ने एक बार फिर जलभराव के दौरान वाहनों के प्रवेश को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

    नोएडा में जलभराव के बीच अंडरपास में फंसी एंबुलेंस

    नोएडा सेक्टर-95 के अंडरपास में बारिश के बाद तीन से चार फीट पानी भर गया, जिससे एक एंबुलेंस वहीं फंस गई। एंबुलेंस में टेक्निशियन समेत चार-पांच लोग सवार थे।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाकर एंबुलेंस को बाहर निकाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    स्कूल में शिक्षिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार का वीडियो वायरल

    फरीदाबाद के सिकरौना गांव के एक निजी स्कूल में नकाबपोश युवक ने शिक्षिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। करीब 30 से 35 सेकेंड तक हुई वारदात में शिक्षिका को 34 बार चाकू मारे जाने की बात सामने आई।

    बचाव करने पहुंचे स्कूल मालिक पर भी आरोपित ने हमला किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- 80 साल बाद डेन्यूब नदी से निकले विश्व युद्ध के सैनिकों के अवशेष और बाइक, वायरल हुई तस्वीरें

    यह भी पढ़ें- पहले विदिशा, अब मैहर... उफनता नाला पार कर स्कूल आने-जाने पर मजबूर हैं बच्चे; वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल