विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lhuan-dre Pretorius का शतक, नामीबिया का संघर्ष गया बेकार; खिताबी मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा दक्षिण अफ्रीका

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:07 PM (IST)

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस के शतक के बाद कॉनर एस्टरहुइजेन के अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका टीम ने ट्राई सीरीज के छठे ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका टीम

साउथ अफ्रीका टीम 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लुहान-ड्रे प्रेटोरियस के शतक के बाद कॉनर एस्टरहुइजेन के अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका टीम ने ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में नामीबिया को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। निर्णायक मैच में रविवार को प्रोटियाज टीम का सामना जिम्‍बाब्‍वे से होगा।

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और कॉनर एस्टरहुइजेन के बीच 69 गेंदों पर 156 रन की साझेदारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में नामीबिया के टॉप ऑर्डर ने भी अच्‍छी शुरुआत दी। हालांकि, अंत में उनका संघर्ष बेकार गया और मेजबान टीम तय ओवर में 3 विकेट खोकर 217 रन ही बना पाई।

टॉस गंवाकर बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और कॉनर एस्टरहुइजेन ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच हुई 156 रनों की साझेदारी को 12वें ओवर में जान बाल्ट ने तोड़ा। जान बाल्ट ने कॉनर एस्टरहुइजेन को बोल्‍ड कर उन्‍हें शतक बनाने से रोक दिया।

 

 

3 नंबर पर उतरे डेवाल्ड ब्रेविस 3 रन ही बना सके। इसके बाद रुबिन हरमन ने 26 रन बनाए। शतक लगाकर खूंखार हो चुके लुहान-ड्रे प्रेटोरियस आखिरी ओवर में गेरहार्ड इरास्मस का शिकार बने। उन्‍होंने 5 चौकों और 8 सिक्‍स की मदद से 53 गेंदों पर 101 रन की विध्वंसक पारी खेली।

229 रन चेज करने उतरी नामीबिया को लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। लॉरेन 61 के स्‍कोर पर रिटायर आउट हुए तो जान ने 72 रन बनाए। कप्‍तान गेरहार्ड इरास्मस ने नाबाद 30 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- Towhid Hridoy ने रचा कीर्तिमान, 350 रनों की मैराथन पारी से तोड़ा तमीम इकबाल का महारिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- SA vs ZIM: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रौंदा, ट्राई सीरीज में की जबरदस्त वापसी