विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जॉर्डन हरमन के ऐतिहासिक शतक से साउथ अफ्रीका की धमाकेदार जीत, नामीबिया को उनके घर में किया शर्मसार

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:08 PM (IST)

जॉर्डन हरमन के रिकॉर्डतोड़ शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को पहले वनडे में 99 रनों से हराया। हरमन ...और पढ़ें

जॉर्डन हरमन (फोटो: क्रिकेट साउथ अफ्रीका)

जॉर्डन हरमन (फोटो: क्रिकेट साउथ अफ्रीका)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वनडे पदार्पण करने वाले जॉर्डन हरमन के रिकॉर्डतोड़ शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को पहले वनडे मैच में हरा दिया है। विंडहोक में बुधवार को खेले गए मुकाबले में प्रोटियाज के लिए हरमन ने वनडे डेब्यू किया। अपने पहले मैच में ही उन्होंने शतक ठोककर इतिहास रच दिया। अफ्रीकी टीम ने उनकी शतकीय पारी के दम पर 348 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

नामीबिया की टीम बारिश से प्रभावित मैच में 31 ओवरों में 162 रन ही बना सकी और उन्हें 99 रनों से हार का सामना करना पड़ा। डीएलएस नियम के तहत नामीबिया की पारी को 31 ओवर का कर दिया गया था। मेजबानों को जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे वे हासिल नहीं कर सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

जॉर्डन हरमन की शतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम के लिए शुरुआत आदर्श नहीं रही। उन्होंने कॉनर एस्टरहुइजेन (10) के रूप में 27 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। हालांकि, इसके बाद डेब्यू करने वाले हरमन ने मोर्चा संभाला। तीसरे नंबर पर बौटिंग करने के लिए आए टोनी डी जोर्जी ने भी उनका साथ निभाया। जोर्जी ने 72 रनों की पारी खेलकर हरमन के साथ 190 रनों की बड़ी साझेदारी की।

हरमन ने 126 गेंदों पर 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की पारी खेली। उन्होंने वनडे डेब्यू पर सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनसे पहले अफ्रीका के ही मैथ्यू ब्रीट्जके ने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू पर 150 रन जड़े थे।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 348 रन

हरमन और जोर्जी के अलावा साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस 33 और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 39 रनों की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 348 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। नामीबिया के लिए रुबेन ट्रम्पेलमैन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए।

साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला

नामीबिया की टीम ने 349 रनों का पीछा शुरू किया लेकिन बारिश ने मुकाबले में खलल डाला। बारिश की वजह से मैच काफी देर तक रुका रहा, जिसकी वजह से मुकाबले नामीबिया की पारी में ओवर की कटौती की गई और 31 ओवर का कर दिया गया। मेजबान टीम को 262 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला, जिसे वे हासिल नहीं कर सके। अफ्रीकी टीम ने मैच को 99 रनों से अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने डेब्यू पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रनों की पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से हर्षित राणा हो सकते हैं बाहर, बुमराह-रेड्डी को लेकर भी अपडेट आई सामने