साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने डेब्यू पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रनों की पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम
साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाकर इतिहास रचा, जिससे उन्होंने ...और पढ़ें

जॉर्डन हरमन (फोटो: क्रिकेट साउथ अफ्रीका)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू पर ही तहलका मचा दिया। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ वनडे पदार्पण पर 150 रनों की पारी खेली, जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया। हरमन ने वनडे डेब्यू पर सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 6 टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर चुके इस खिलाड़ी ने वनडे डेब्यू पर ही शतक ठोक दिया।
उनकी सेंचुरी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। हरमन का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है और छह मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं। हालांकि, वनडे में डेब्यू पर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने हमवतन मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
जॉर्डन हरमन ने वनडे डेब्यू पर लगाया शतक
हरमन ने विंडहोक में नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए बुधवार को शतक लगाया। उनका ये पहला वनडे मैच था। अपने पहले मुकाबले में ही सलामी बल्लेबाज ने 126 गेंदों पर 150 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले। इस पारी के साथ उन्होंने वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनसे पहले साल 2025 में साउथ अफ्रीका के ही मैथ्यू ब्रीट्जके ने लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलते हुए 150 रनों की पारी खेली थी। अब हरमन ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज-
- मैथ्यू ब्रीट्जके - 150 बनाम न्यूजीलैंड, 2025
- जॉर्डन हरमन - 150 बनाम नामीबिया, 2026
- डेसमंड हेन्स - 148 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1978
- रहमानुल्लाह गुरबाज - 127 बनाम आयरलैंड, 2021
- कॉलिन इंग्राम - 124 बनाम जिम्बाब्वे, 2010
साउथ अफ्रीका ने बनाए 348 रन
हरमन की पारी ने साउथ अफ्रीका मजबूत शुरुआत दिलाई। कॉनर एस्टरहुइजेन (10) आउट होने के बाद उन्होंने टोनी डी जोर्जी के साथ मिलकर पारी को संभाला और 190 रनों की साझेदारी की। जोर्जी ने 84 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली, जिससे साउथ अफ्रीका 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाने में सफल रही।
