अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से हर्षित राणा हो सकते हैं बाहर, बुमराह-रेड्डी को लेकर भी अपडेट आई सामने
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से तेज गेंदबाज हर्षित राणा बाहर हो सकते हैं। इसके ...और पढ़ें

हर्षित राणा-जसप्रीत बुमराह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाद हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि राणा का भारतीय टीम में फिटनेस के आधार पर चयन किया गया था और अब जानकारी सामने आ रही है कि वे अफगानिस्तान सीरीज मिस कर सकते हैं।
राणा के अलावा जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर भी अपडेट सामने आया है। ये सभी खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 की टीम का भी हिस्सा हैं। सभी प्लेयर्स को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर चुना गया था और राणा का खेलना मुश्किल दिखाई जे रहा है।
हर्षित राणा T20I सीरीज से हो सकते हैं बाहर
हर्षित राणा को इंग्लैंड दौरे पर चोट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वे बीच दौरे से भारत वापस आ गए थे। राणा इससे पहले भी चोटिल थे और आईपीएल 2026 नहीं खेल सके थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक राणा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "वे अभी तक अपनी हैमिस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह नहीं उबरे हैं। उन्हें और अधिक समय की जरूरत है।"
जसप्रीत बुमराह भी चल रहे हैं चोटिल
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे। उनके साथ सुंदर को भी उसी दौरे पर चोट लगी थी। बुमराह भी अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स की टीम में शामिल हैं। हालांकि, उनको लेकर सकारात्मक जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा सुंदर भी चोटिल थे लेकिन उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। जसप्रीत बुमराह और रेड्डी का रिहैब भी सही रास्ते पर है।
अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स में दिखेगी टीम इंडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 13 सितंबर से खेली जाएगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स के लिए रवाना होगी, जहां उन्हें 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच खेलना है।
